एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh News: धर्मशाला में क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच से पहले खालिस्तान के नारे, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Pro Khalistan Slogans in Dharamshala: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद दो संदिग्धों की पहचान की गई है.

Himachal Pradesh Pro Khalistan Slogans News: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला (Dharamshala) में क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच से पहले 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे दीवारों पर लिखे गए हैं. यह घटना मंगलवार देर रात पेश आई है. कुछ खालिस्तान समर्थकों ने दीवार पर काले रंग से खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हैं. इस संबंध में पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. धर्मशाला पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 230/23 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद दो संदिग्धों की पहचान की गई है. सीसीटीवी में देखा गया कि संदिग्धों ने नारा लिखने के बाद उनकी तस्वीर खींची. पुलिस आरोपियों की खोज में लगी हुई है. जल्द ही इन आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी. धर्मशाला में इस तरह की घटना पेश आने से सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं.

प्रतिबंधित संगठन SFJ की धमकी

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक ऑडियो मैसेज भी वायरल किया जा रहा है. इसमें कथित तौर पर सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप 2023 के फाइनल मैच को निशाना बनाने का दावा कर रहा है. बता दें कि सिख फॉर जस्टिस संगठन को भारत सरकार ने प्रतिबंधित किया हुआ है. इसके अलावा इसमें हिमाचल बनेगा खालिस्तान का जिक्र है. साथ ही कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने के लिए धर्मशाला में खालिस्तान समर्थन में झंडा बनाए गए हैं. भारत सरकार की ओर से खालिस्तान समर्थकों और कनाडा सरकार को सख्त संदेश के बाद प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस संगठन के नेता बौखलाए हुए हैं.

पहले भी विधानसभा के बाहर लिखे गए थे नारे

इस घटना को देखते हुए धर्मशाला और मैकलोडगंज इलाके में पांच अतिरिक्त पुलिस गश्त बल तैनात किए गए हैं. इसके अलावा स्थानीय खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है. हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बताया है कि पूरे घटनाक्रम की निगरानी की जा रही है. मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के दीवारों के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए थे. यहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र होता है. इन आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने पंजाब से की थी.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर पलटवार, कहा- प्रदेश का बेड़ा गर्क तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मशाला: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तंज, 'शिमला में हरियाणा के विधायक मेहमान नहीं कैदी'
धर्मशाला: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तंज, 'शिमला में हरियाणा के विधायक मेहमान नहीं कैदी'
Una News: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर करनी चाहिए कड़ी मेहनत'
डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर करनी चाहिए कड़ी मेहनत'
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Himachal News: 'झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी...', जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला
हिमाचल: 'झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी...', जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget