एक्सप्लोरर

Disaster Management: आपदा के वक्त क्या करें और क्या नहीं? सटीक जानकारी उपलब्ध करवाएगी Sachet App, जानें इसके बारे में सबकुछ

आपदा के नुकसान को कम करने के लिए सचेत ऐप तैयार किया गया है. इसके अलावा आपदा के वक्त प्रदेश भर के 15 हजार आपदा मित्र भी बचाव कार्यों में मदद करेंगे. ऐप से लोगों को भी सटीक जानकारी मिलेगी.

Himachal News: आपदा संबंधी जानकारी और उसके नुकसान को कम करने के लिए सचेत ऐप (Sachet App) तैयार किया गया है. आधुनिक दौर की तकनीक का इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने ऐप विकसित किया है. इसमें स्थानीय स्तर पर आपदा से संबंधित सटीक सूचना नियमित अंतराल पर दी जाती है. इस ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी जानकारी और चेतावनी समय पर उपलब्ध होती हैं.

ऐप में किसी स्थान विशेष में आपदा के वक्त क्या करें और क्या न करें? इसके बारे में भी जानकारी उपलब्ध है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लिए यह ऐप मददगार है. प्रदेश में बारिश के दौरान आपदा से हर साल करोड़ों रुपए का नुकसान होता है. आपदा में कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है. ऐसे में ऐप के माध्यम से मिलने वाली एडवांस जानकारी जान-माल के नुकसान को कम करने में मददगार साबित हो सकती है.

राज्य सरकार ने शुरू की तैयारियां

प्रदेश में आपदा (Disaster Management in Himachal) के वक्त तैयारियों के अभाव में किसी को अपनी जान गंवानी पड़े, इसे लेकर प्रदेश सरकार ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इस संबंध में राज्य सचिवालय में प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई है. बैठक में बांधों और जलाशयों में जलस्तर बढ़ने, भूकंप आने, बादल फटने बिजली गिरने के साथ अन्य प्राकृतिक आपदाओं की समय पर सूचना उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया गया. बैठक में बहुमूल्य मानव जीवन सहित अमूल्य संपदा की रक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही गई.

15 हजार आपदा मित्र भी करेंगे मदद

बरसात के मौसम के दौरान कई जगहों पर पुलों और सड़क के टूटने, जलापूर्ति योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने, जलापूर्ति पाइप और बिजली की तारों को नुकसान होता है. प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में सभी विभागों को तैयार रहने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान देने के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. आपदा के बाद होने वाले नुकसान को कम करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, गृह रक्षक और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) बल के साथ आपात स्थिति के लिए 15 हजार आपदा मित्र भी तैयार किए गए हैं. यह आपदा मित्र भी प्रदेश में आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने और बचाव कार्य में मदद करेंगे.

प्रभावितों को समय पर मिलेगी मदद

हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Pradesh Government) ने आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों को वक्त पर सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा अनुदान के साथ राहत निधि देने में किसी भी स्तर पर देरी न किए जाने के भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. आपात स्थिति के दृष्टिगत आपका संभावित क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों, कंबल, स्लीपिंग बैग, जल भंडारण, टैंक और फॉगिंग मशीन का समय रहते समुचित प्रबंधन करने के लिए कहा गया है. इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को तैयार रहने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
Embed widget