एक्सप्लोरर

Shimla: पर्यटकों से गुलजार होने लगा शिमला, 5 सेक्टर में बांटा गया शहर, ड्रोन और CCTV से रहेगी पैनी नजर

Shimla News: शिमला पर्यटकों से गुलजार होने लगा है. टूरिस्ट सीजन के लिए पुलिस पूरी तरीके से तैयार है. अतिरिक्त पुलिस बल के जवान तैनात किए जाएंगे.

Shimla Tourist Season: पहाड़ों की रानी और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटकों की आमद बढ़ना शुरू हो गया है. 15 दिसंबर से शहर में टूरिज्म शुरू हो चुका है. 25 दिसंबर से शहर में और भी ज्यादा पर्यटकों की आमद बढ़ेगी. हर साल पर्यटक बड़ी संख्या में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की रानी का ही रुख करते हैं. इसके लिए शिमला पुलिस ने भी व्यापक योजना तैयार की है. टूरिस्ट सीजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिमला पुलिस के 400 से ज्यादा अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे.

पांच सेक्टर में बांटा गया शिमला शहर
शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि टूरिस्ट सीजन के लिए पुलिस पूरी तरीके से तैयार है. शिमला शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है. इसके अलावा जिला शिमला को भी पांच सेक्टर में बांटने का काम पूरा हो चुका है. इसके लिए एक मास्टर कंट्रोल रूम तैयार किया गया है. इसकी निगरानी वरिष्ठ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे. शहर में आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है. शिमला शहर में फिलहाल चार हजार से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था है. इसके अलावा सर्दियों के दौरान बंद रहने वाले स्कूलों के ग्राउंड को भी पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए भी शिमला पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखा है.

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से भी रखी जाएगी नजर
शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि शहर में सीसीटीवी कैमरा के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. इसके अलावा पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा का भी इस्तेमाल करेगी. पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि गाड़ियों को एंट्री पॉइंट पर ही उन्हें आईडेंटिफाई किया जाएगा. गाड़ियों के गंतव्य स्थल के मुताबिक उन्हें सेगरीगेट करने की योजना है. पुलिस ऐसी गाड़ियों को भी आईडेंटिफाई करेगी, जो शिमला कुफरी और नारकंडा जाना चाहते हैं. उन्हें शिमला शहर की बजाय वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य स्थल तक भेजा जाएगा. इसके अलावा पुलिस बाहर से आने वाली गाड़ियों की सख्ती के साथ चेकिंग भी करेगी. शिमला पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की भी अपील की है.

व्यवस्था बनाकर रखना बड़ी चुनौती
टूरिज्म सीजन के दौरान शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए भी पुलिस पूरी तरीके से तैयार है. बर्फबारी से निपटने के लिए पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की है. जिला प्रशासन को सहयोग के लिए मशीनरी भी तैनात रखने के लिए कहा गया है. इसके अलावा शिमला पुलिस ने अपने प्लान में मौसम पर भी नजर रखने की योजना तैयार की हुई है. शिमला में क्रिसमस और नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी. ऐसे में पुलिस के सामने व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती रहने वाली है.

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: हिमाचल में निराश्रित बच्चों के लिए कोष का गठन, ऐतिहासिक बना गया था साल का पहला ही दिन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल में मौसम का यू-टर्न, शिमला में ओले, कुल्लू-लाहौल में बर्फबारी, जानें IMD का अपडेट
हिमाचल में मौसम का यू-टर्न, शिमला में ओले, कुल्लू-लाहौल में बर्फबारी, जानें IMD का अपडेट
धर्मशाला: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तंज, 'शिमला में हरियाणा के विधायक मेहमान नहीं कैदी'
धर्मशाला: जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तंज, 'शिमला में हरियाणा के विधायक मेहमान नहीं कैदी'
Una News: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर करनी चाहिए कड़ी मेहनत'
डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर करनी चाहिए कड़ी मेहनत'
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget