एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh News: सुन्नी हाइड्रो प्रोजेक्ट पर राजनीति शुरू! बीजेपी करेगी पीएम मोदी के लिए एक धन्यवाद कार्यक्रम

Himachal Pradesh News: बीजेपी नेता करण नंदा ने कहा कि पीएम मोदी बिना भेदभाव के हिमाचल प्रदेश में विकास कर रहे हैं. हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और इसी वजह से एक बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी गई है.

Sunni Dam Hydro Electric Project: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सुन्नी के लिए 382 मेगावाट का हाइड्रो प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है. यह हाइड्रो प्रोजेक्ट सतलुज नदी (Satluj River) पर बनकर तैयार होना है. इस प्रोजेक्ट से इलाके के चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत दो हजार 615 करोड रुपये है. सुन्नी को मिले इस हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है. हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जहां इसे एक सामान्य प्रक्रिया के तौर पर मिला प्रोजेक्ट बता रही है, वहीं बीजेपी ने इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है.

हिमाचल बीजेपी सुन्नी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक धन्यवाद कार्यक्रम करने जा रही है. इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त करेगी. हिमाचल बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा है कि हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए हिमाचल बीजेपी एक भव्य धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इस कार्यक्रम में हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल बीजेपी के सभी सांसद और विधानसभा चुनाव में पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सभी 68 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे.

'बिना भेदभाव हिमाचल का विकास कर रहे पीएम मोदी'
करण नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना भेदभाव के हिमाचल प्रदेश में विकास कर रहे हैं. हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और इसी वजह से हिमाचल प्रदेश को एक और बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी गई है. जल्द ही हिमाचल बीजेपी के इस धन्यवाद कार्यक्रम की तारीख भी तय कर ली जाएगी. 2 हजार 615 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट से 40 साल में हिमाचल प्रदेश को 12 फीसदी बिजली मुफ्त मिलेगी. सुन्नी हाइड्रो प्रोजेक्ट में हर साल 1 हजार 382 मिलियन यूनिट बिजली बनाई जाएगी.

प्रोजेक्ट से हिमाचल को होगा 2 हजार 803 करोड़ रुपये का लाभ
एक अनुमान के अनुसार सुन्नी हाइड्रो प्रोजेक्ट से हिमाचल प्रदेश को 2 हजार 803 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा. इस प्रोजेक्ट से न केवल हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा, बल्कि प्रदेश के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. प्रोजेक्ट पूरा होने पर इसमें 500 से ज्यादा लोगों को पक्की नौकरी मिलने का भी प्रावधान है.

ये भी पढ़ें- Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर शिमला में होगा राज्य स्तरीय समारोह, परेड में जम्मू-कश्मीर राइफल्स भी लेगी भाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: DKSA कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा- किन्नौरी भाषा बचाना हम सबकी जिम्मेदारी
DKSA कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा- किन्नौरी भाषा बचाना हम सबकी जिम्मेदारी
Shimla News: शिमला में नेपाल के एक प्रवासी मजदूर की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
शिमला में नेपाल के एक प्रवासी मजदूर की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, CM सुक्खू बोले- सभी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी हाई-एंड तकनीक
HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, CM सुक्खू बोले- सभी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध होगी हाई-एंड तकनीक
Shimla News: AI Summit को लकेर रणधीर शर्मा का हमला, कहा- ‘राष्ट्रविरोधी कृत्य के सूत्रधार हैं CM सुक्खू’
AI Summit को लकेर रणधीर शर्मा का हमला, कहा- ‘राष्ट्रविरोधी कृत्य के सूत्रधार हैं CM सुक्खू’

वीडियोज

SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
US-Israel Iran War: 'सबसे बड़ा हमला करेंगे..', ईरान को Trump ने फिर दी धमकी | Khamenai | Netnyahu
SEBI का Masterstroke, Life Cycle Funds बनेंगे Game Changer?| Paisa Live
Iran Israel War: कौन देश किसके साथ? खामेनेई की मौत होते ही बंट गई दुनिया | Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: अमेरिका से इंतकाम...कतर में ईरान का कोहराम ! | Netnyahu | Trump | Pakistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
Nalanda News: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
नालंदा: होली मिलन समारोह में बवाल, 100 राउंड फायरिंग, भोजपुरी गायक रौशन रोही समेत कई हिरासत में
IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज
पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन का एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9, इजरायल और अमेरिका की मिसाइलों ने कर दिया तबाह
PAK के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीनी डिफेंस सिस्टम, इजरायल-US की मिसाइलों ने कर दिया तबाह
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री मोहसिन नकवी को धक्के मारकर भगाया
खामेनेई की हत्या के बाद PAK में भड़के लोग, समझाने गए गृहमंत्री नकवी को धक्के मार भगाया
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Bloating Vs Acidity: एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
एसिडिटी या ब्लोटिंग? फर्क समझना जरूरी, वरना भारी पड़ सकती है आपकी यह अनदेखी
Embed widget