एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2022: कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, 5449 तीर्थयात्री शामिल

Amarnath Yatra: अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई को बादल फटने की घटना के बाद यात्रा को रविवार को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन सोमवार को यात्रा फिर बहाल की गई.

15th Batch Left For Amarnath Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच 5,449 तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के  दर्शन के लिए बृहस्पतिवार की सुबह रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि 201 वाहनों में कुल 5,449 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए. इन श्रद्धालुओं में से 1,666 पुरुष, 536 महिलाएं, 43 बच्चे बालटाल आधार शिविर के लिए 61 वाहनों में तड़के तीन बजरक 20 मिनट पर सबसे पहले रवाना हुए. इसके बाद, 3,783 तीर्थयात्री सुबह चार बजकर 20 मिनट पर 140 वाहनों में पहलगाम के लिए रवाना हुए, जिनमें से 702 महिलाएं, 103 साधु और 54 बच्चे हैं.

बादल फटने की घटना के बाद स्थगित कर दी गई थी यात्रा
अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई को बादल फटने पर हुई भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद यात्रा को रविवार को स्थगित कर दिया गया था और सोमवार को यात्रा फिर बहाल की गई.

अब तक 1.45 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.45 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी.

यह भी पढ़ें:

Pit Bull Dog Lucknow: मालकिन को मौत के घाट उतारने वाले पिटबुल कुत्ते का अब क्या होगा? अधिकारी ने दिया ये जवाब

Photos: पैरोल खत्म होने से पहले पुराने अंदाज में दिखा Ram Rahim, स्टेज पर किया सत्संग और भजन कीर्तन

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वन नेशन वन इलेक्शन पर गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, 'एक साथ चुनाव होने से नेतृत्व...'
'वन नेशन वन इलेक्शन देश के लिए फायदेमंद साबित होगा', JPC की बैठक में बोले गुलाम नबी आजाद
सैलानियों के लिए खुशखबरी, कश्मीर में वसंत जल्दी आने का संकेत, घाटी में खिल रहे बादाम के पेड़
सैलानियों के लिए खुशखबरी, कश्मीर में वसंत जल्दी आने का संकेत, घाटी में खिल रहे बादाम के पेड़
Jammu Kashmir News: खामेनेई के मौत पर महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख, दिल्ली में ईरानी दूतावास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर: खामेनेई के मौत पर महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख, दिल्ली में ईरानी दूतावास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
ईरान और इजरायल युद्ध पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'हवाई बमबारी से सत्ता परिवर्तन...'
ईरान और इजरायल युद्ध पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'हवाई बमबारी से सत्ता परिवर्तन...'

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
भारतीयों को नहीं होगी गैस की किल्लत, सरकार ने चलाया ECA का ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है ये?
भारतीयों को नहीं होगी गैस की किल्लत, सरकार ने चलाया ECA का ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है ये?
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
बेटे को था ट्यूमर, जॉनी लीवर करते रहते थे प्रार्थना, फिर हुआ चमत्कार, जेमी लिवर ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा
बेटे को था ट्यूमर, जॉनी लीवर करते रहते थे प्रार्थना, फिर हुआ चमत्कार, जेमी सुनाया किस्सा
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget