एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रदेश के विशेष दर्जे के प्रस्ताव पर जमकर हुआ हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Jammu Kashmir News: विधानसभा में विशेष दर्जे की बहाली के प्रस्ताव जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी विधायकों ने नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं था.

Jammu Kashmir News: शोर शराबे की वजह से जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. बीजेपी विधायकों ने सूबे के विशेष दर्जे की बहाली पर पारित प्रस्ताव का विरोध किया. सदन में नेशनल कांफ्रेंस और बीजेपी विधायकों के बीच तीखी बहस हुई. उपमुख्यमंत्री सुरिंदर सिंह चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली का सदन में प्रस्ताव पेश किया. प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष ने पास कर दिया.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विधानसभा ने अपना काम कर दिया है. प्रस्ताव में भारत सरकार से आग्रह किया गया है कि जम्मू-कश्मीर के निर्वाचित प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू करे. सुरिंदर चौधरी ने कहा कि प्रस्ताव का मकसद क्षेत्र की विशिष्ट पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा करने वाली संवैधानिक गारंटी को बहाल किया जाना है. बीजेपी विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि प्रस्ताव विधानसभा के निर्धारित कार्य का हिस्सा नहीं है.

उपमुख्यमंत्री ने विशेष दर्जा की बहाली के लिए प्रस्ताव किया पेश

उन्होंने एक बार फिर सरकार से विचार करने का आग्रह किया. बीजेपी विधायक के विरोध को अन्य दलों का समर्थन प्राप्त हुआ. विपक्षी विधायक विधानसभा के वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. स्पीकर ने विरोध के बीच ध्वनिमत से  प्रस्ताव पारित किया. बीजेपी विधायक शाम लाल शर्मा ने टेबल पर खड़े होकर कहा कि 1947 से नेशनल कांफ्रेस लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. सदन जय श्री राम, देशद्रोही एजेंडा नहीं चलेगा, 5 अगस्त जिंदाबाद, भारत माता की जय जैसे नारों से गूंज उठा.

कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि प्रस्ताव में संघीय ढांचे की बहाली की बात कही गई है. राज्य का दर्जा और विशेष संवैधानिक गारंटी भी शामिल है. अनुच्छेद 370 की बहाली का प्रस्ताव पेश करने वाले उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि हमने कुछ नया नहीं किया है.

नेशनल कांफ्रेंस के घोषणा पत्र में वादा शामिल था. पार्टी ने लोगों के जनादेश और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व किया है. चौधरी ने बीजेपी विधायकों के नारेबाजी पर कहा कि भगवान राम किसी एक पार्टी या समुदाय के नहीं हैं.

पीडीपी विधायक वहीद-उर-रहमान पारा ने कहा कि प्रस्ताव लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है. शोपियां से निर्दलीय विधायक शबित कुल्ले ने कहा कि सरकार पर संशोधन के लिए दबाव बनाएंगे. अनुच्छेद 370 की वापसी के प्रस्ताव में पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर का लद्दाख छोड़ दिया गया है. पीपुल्स कांग्रेस के अध्यक्ष और हंदवाड़ा विधायक सज्जाद लोन ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को राज्य का दर्जा घटा दिया गया था.

हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

सदन में विपक्षी विधायकों का उग्र तेवर जारी रहा. हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही पहले 15 मिनट के स्थगित की. बीजेपी विधायक प्रस्ताव के विरोध में मोर्चा संभाले रहे. विरोध जारी रहने पर स्पीकर ने सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया. 

ये भी पढ़ें-

'जम्मू-कश्मीर में 370 की नहीं होने देंगे बहाली', प्रस्ताव के खिलाफ BJP ने सरकार का फूंका पुतला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर के बाजारों तक पहुंच रही जम्मू-कश्मीर की चेरी, रेलवे ने अब तक भेजी 111 टन से ज्यादा खेप
देशभर के बाजारों तक पहुंच रही जम्मू-कश्मीर की चेरी, रेलवे ने अब तक भेजी 111 टन से ज्यादा खेप
जम्मू: दिल्ली अग्निकांड के बाद अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले सभी होटलों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
जम्मू: दिल्ली अग्निकांड के बाद अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले सभी होटलों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
INDIA गठबंधन की बैठक में NC शामिल होगी या नहीं? फारूक अब्दुल्ला ने क्लियर किया स्डैंट
INDIA गठबंधन की बैठक में NC शामिल होगी या नहीं? फारूक अब्दुल्ला ने क्लियर किया स्डैंट
Jammu News: जम्मू में बादल फटने से मची तबाही, 200 साल पुराने गदाधर मंदिर का हिस्सा भी ढहा
जम्मू में बादल फटने से मची तबाही, 200 साल पुराने गदाधर मंदिर का हिस्सा भी ढहा

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
Delhi Malviya Nagar Fire: 'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
Embed widget