एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इस समय हम रुपये-पैसे...'

Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पहलगाम हमले की सोच से उनका कोई लेना देना नहीं, वे इस हमले के साथ न थे, न हैं और न आगे रहेंगे. इसके साथ उन्होंने कई मुद्दों पर जवाब दिया.

Omar Abdullah on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले के बाद मीटिंग की. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 26 बेगुनाहों की हत्या की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा, 'हम इस हमले के साथ न थे, न हैं और न आगे रहेंगे.' उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भी इस हमले में शामिल हैं, उनकी सोच और उनके कृत्य से जम्मू-कश्मीर का कोई वास्ता नहीं है.

उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हमें अफसोस है कि इस तरह की घटना हुई. हमें एकजुट होकर इस हमले की निंदा करनी चाहिए और एक ही जबान में इसकी खिलाफत करनी चाहिए. जो 26 निर्दोष लोगों की जान गई है, उनके परिवारों के साथ हमारी पूरी हमदर्दी है."

हम बैठक में मिले सुझावों पर अमल करेंगे- CM

मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में सरकार के सामने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. उमर ने भरोसा दिलाया कि सरकार इन सुझावों पर गंभीरता से अमल करेगी.

दूसरे राज्यों में कश्मीरियों की सुरक्षा पर बोले CM

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया ने सवाल उठाया कि कश्मीरी जो दूसरे राज्यों में रह रहे हैं, उनमें डर का माहौल देखा जा रहा है. इस पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खुद बात की है. गृह मंत्री ने आश्वासन दिया है कि देश के किसी भी कोने में रहने वाले कश्मीरी छात्रों, व्यापारियों या अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

गृह मंत्रालय की ओर से जल्द ही एक एडवाइजरी जारी की जाएगी. इसके अलावा, खुद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत भी हुई है, जहां से इस तरह की चिंताजनक खबरें आ रही थीं, वहां ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. हमारे मंत्रीगण भी उन राज्यों का दौरा कर रहे हैं ताकि स्थानीय प्रशासन से मिलकर जरूरी कदम उठाए जा सकें."

हम इस समय रुपये या पैसे नहीं गिन रहे- CM

जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या इस घटना के बाद कश्मीर के पर्यटन उद्योग पर असर पड़ा है, तो उमर अब्दुल्ला ने साफ किया कि इस वक्त उनका ध्यान आर्थिक नुकसान पर नहीं है. उन्होंने कहा, 'अभी हम रुपये या पैसे नहीं गिन रहे हैं. इस मीटिंग में भी किसी एक भी प्रतिभागी ने पर्यटन या आर्थिक नुकसान की चिंता व्यक्त नहीं की."

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, 'बिजनेस आता है और जाता है' हमारा असली मकसद इस समय उन 26 निर्दोष लोगों के परिवारों के साथ एकजुटता और संवेदना व्यक्त करना है जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Srinagar: 36 साल बाद खुला ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर, मुस्लिम पड़ोसियों ने दिया पूजा का सामान
श्रीनगर में 36 साल बाद खुला ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर, मुस्लिम पड़ोसियों ने दिया पूजा का सामान
श्रीनगर में धूम से निकली रामनवमी की शोभायात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीरी पंडितों ने लिया हिस्सा
श्रीनगर में धूम से निकली रामनवमी की शोभायात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीरी पंडितों ने लिया हिस्सा
J&K: पुलिस ने बड़े आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, लश्कर का शब्बीर अहमद लोन ऑपरेटर
J&K: पुलिस ने बड़े आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, लश्कर का शब्बीर अहमद लोन ऑपरेटर
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget