एक्सप्लोरर

गांदरबल हमले पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, - '75 साल में कश्मीर पाकिस्तान नहीं बना तो...'

Farooq Abdullah On Pakistan: गांदरबल में हुए आतंकी हमले पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पाकिस्तान के हुक्मरानों से कहना चाहता हूं कि अगर वो भारत से दोस्ती चाहते हैं तो ये सब बंद करना होगा.

Ganderbal Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों के कायराना हरकत को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हुक्मरान से हम कहना चाहते हैं कि कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा.

फारूक ने कहा, ''बहुत ही दर्दनाक वाक्या है. गरीब मजदूरों को दरिंदों ने शहीद कर दिया. एक डॉक्टर साहब भी जान गवां बैठे. अब बताइए, इन दरिदों को क्या मिलेगा? क्या वो समझते हैं पाकिस्तान बनेगा?''

भारत-पाकिस्तान की दोस्ती पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?

उन्होंने कहा, ''वो (आतंकी) वहां (पाकिस्तान) से आ रहे हैं, हम चाहते हैं कि मामला खत्म हो. हमलोग आगे बढ़ें, मुश्किलों से आगे निकले. मैं पाकिस्तान के हुक्मरानों से कहना चाहता हूं कि अगर वो भारत से दोस्ती चाहते हैं तो ये सब बंद करना होगा. कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा, नहीं बनेगा.''

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''हमें मेहरबानी करके इज्जत से रहने दीजिए, तरक्की करने दीजिए. कब तक मुश्किलों में डालते रहेंगे. 47 से आपने शुरू किया, बेगुनाहों को मरवाया. जब 75 साल में पाकिस्तान नहीं बना तो क्या अब बन जाएगा.'' 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि अल्लाह के वास्ते अपने मु्ल्क की तरफ देखिए, तरक्की कीजिए. हमें खुदा के पास छोड़ दीजिए, हम मुसीबतों से निकलना चाहते हैं, हम गरीबी और बेरोजगारी से निकलना चाहते हैं. वक्त आ गया है पाकिस्तान को ये सब बंद करना होगा.

कब हुआ आतंकी हमला?

रविवार (20 अक्टूबर) को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों के हमले में एक डॉक्टर और 6 मजदूरों की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने यह हमला उस समय किया जब गांदरबल के गुंड में सुरंग परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट रहे थे.

'ये हुकूमत हमारे लिए नहीं है, हम इसके...',  CM उमर अब्दुल्ला ने NC नेताओं को आगाह करते हुए कह दी बड़ी बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: अमेरिकी सेब के खिलाफ दिल्ली में किसान आंदोलन, संसद घेरने उतरेगी AFFI
जम्मू-कश्मीर: अमेरिकी सेब के खिलाफ दिल्ली में किसान आंदोलन, संसद घेरने उतरेगी AFFI
अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर महबूबा मुफ्ती की प्रतिक्रिया- 'सालों के दर्द और आंसुओं...'
अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर महबूबा मुफ्ती की प्रतिक्रिया- 'सालों के दर्द और आंसुओं...'
Srinagar News: HMT इंडस्ट्रियल एरिया में कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर जुटीं
श्रीनगर: HMT इंडस्ट्रियल एरिया में कॉटन फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर जुटीं
जम्मू-कश्मीर: सामने आया कोरोना काल का बड़ा मेडिकल घोटाला, EOW कश्मीर ने दर्ज किया केस
जम्मू-कश्मीर: सामने आया कोरोना काल का बड़ा मेडिकल घोटाला, EOW कश्मीर ने दर्ज किया केस

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
PUSU Live: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव आज, शाम को होगी मतगणना, जानें क्या है तैयारी
PUSU Live: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव आज, शाम को होगी मतगणना, जानें क्या है तैयारी
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन;जानें डिटेल्स
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन;जानें डिटेल्स
इमरजेंसी में ChatGPT कितना सुरक्षित? रिसर्च ने जताई चिंता, जानें AI की सीमाएं
इमरजेंसी में ChatGPT कितना सुरक्षित? रिसर्च ने जताई चिंता, जानें AI की सीमाएं
Embed widget