एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर का बड़ा बयान, सरकार का जिक्र कर बोले, 'अपने देश को...'

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया और इस बात पर जोर दिया कि भारत एकजुट है.

Gulam Ahmed Mir On Pahalgam Attack: कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने सोमवार (28 अप्रैल) को पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमानवीय और बर्बर करार दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी देश की सुरक्षा-शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के मकसद से सरकार की पहल का समर्थन करती है. 

जम्मू और कश्मीर में कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता मीर ने आतंकवादी हमले के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का जिक्र किया और इस बात पर जोर दिया कि भारत इस आतंकी हमले के जवाब में एकजुट है. 22 अप्रैल को अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास एक घास के मैदान में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए थे. इनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे. 

'सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को कांग्रेस का समर्थन'

आतंकी हमले की निंदा करने के लिए जम्मू कश्मीर विधानसभा में पारित प्रस्ताव पर बोलते हुए मीर ने शांति बहाल करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयासों के लिए कांग्रेस के अटूट समर्थन पर जोर दिया. कांग्रेस देश की सुरक्षा और शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के उद्देश्य से सरकार की पहल का पूरा समर्थन करती है. उन्होंने कहा, ''हमने एक प्रस्ताव पारित कर सभी जरूरी सुरक्षा उपायों के लिए अपना पूर्ण समर्थन दोहराया है.''

आतंकियों के विभाजनकारी एजेंडे को खारिज करने की अपील

वहीं, डिप्टी सीएम सुरेन्द्र चौधरी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. विधानसभा ने पहलगाम के पास बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा. मीर ने राष्ट्रीय एकता के महत्व पर बल दिया और हर समुदाय से एक साथ आने और आतंकवादियों के विभाजनकारी एजेंडे को खारिज करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा, ''हमें अपने देश को विभाजित करने के आतंकवादियों के डिजाइन को विफल करने के लिए एकजुट होना चाहिए. कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश इस कायराना कृत्य का विरोध कर रहा है.'' साथ ही कांग्रेस नेता ने सरकार से आगे के हमलों को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने की अपील की.

पहलगाम हमले पर भारत सरकार के साथ है कांग्रेस- कर्रा

जम्मू और कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने पहलगाम हमले पर पार्टी नेता राहुल गांधी के शब्दों को दोहराया, राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया और देश की संप्रभुता की रक्षा में केंद्र के लिए एक अटूट समर्थन दिया. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस इस अहम मोड़ पर भारत सरकार के साथ एकजुट है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: पुलिस ने बड़े आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, लश्कर का शब्बीर अहमद लोन ऑपरेटर
J&K: पुलिस ने बड़े आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, लश्कर का शब्बीर अहमद लोन ऑपरेटर
श्रीनगर में धूम से निकली रामनवमी की शोभायात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीरी पंडितों ने लिया हिस्सा
श्रीनगर में धूम से निकली रामनवमी की शोभायात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीरी पंडितों ने लिया हिस्सा
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
ईरान युद्ध: पाकिस्तान की मध्यस्थता पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'इसमें ऐतराज क्यों...'
'मजबूरन कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करने पड़ेंगे', ऐसा क्यों बोले CM उमर अब्दुल्ला?
'मजबूरन कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करने पड़ेंगे', ऐसा क्यों बोले CM उमर अब्दुल्ला?

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
जंग के बीच ट्रंप की भाषा बोलने लगा पाकिस्तान! इशाक डार के बयान से भड़केगा ईरान का गुस्सा
जंग के बीच ट्रंप की भाषा बोलने लगा पाकिस्तान! इशाक डार के बयान से भड़केगा ईरान का गुस्सा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
PNG कनेक्शन पर इन लोगों को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी फीस, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए नियम
PNG कनेक्शन पर इन लोगों को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी फीस, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए नियम
EPFO Recruitment 2026: EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget