एक्सप्लोरर

कश्मीर में देश का पहला केबल ब्रिज बनकर तैयार, इस दिन से दौड़ती नजर आए्ंगी ट्रेन

Indian Railways: भारत के पहले रेल केबल ब्रिज पर ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है. अंजी नदी पर बना केबल -स्टेड ब्रिज तकनीक और भारतीय इंजीनियरिंग कौशल का बेजोड़ नमूना है.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बनकर तैयार हो गया है. चिनाब ब्रिज से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर देश का पहला केबल-स्टेड ब्रिज अंजी खड्ड रेल पुल बनाया गया है. चिनाब की सहायक नदी अंजी पर बना केबल-स्टेड ब्रिज तकनीक और भारतीय इंजीनियरिंग कौशल का बेजोड़ नमूना है.

केबल-स्टेड ब्रिज की ऊंचाई फ्रांस के एफिल टावर समान है. सिर्फ एक पिलर पर खड़े अंजी खड्ड रेल पुल को केबल तकनीक पर तैयार किया गया है. अंजी खड्ड रेल पुल ट्रायल रन पूरा हो चुका है.

अगले महीने लोकार्पण के बाद रेलवे ने नियमित रूप से ट्रेनों को चलाने की तैयारी की है. केबल-स्टेड ब्रिज रियासी रेलवे स्टेशन के पास स्थित है. केबल तकनीक से तैयार देश का पहला रेल पुल है. अंजी नदी पर बनाया गया खूबसूरत और बेमिसाल पुल 725 मीटर लंबा है. अंजी खड्ड रेल पुल को तीन हिस्से में बनाया गया है. 473 मीटर का हिस्सा केबल तकनीक पर है.

पुल को 96 केबल की मदद से तैयार किया गया है. ऊधमपुर-बडगाम-श्रीनगर रेल परियोजना के तहत बनाए गए अंजी खड्ड रेल पुल को 550 करोड रुपये की लागत से तैयार किया गया है.

खूबसूरत वादियों के बीच केबल-स्टेड ब्रिज

नदी की सतह से 331 मीटर की ऊंचाई पर अंजी खड्ड रेल पुल बनाया गया है. सिंगल लाइन ट्रैक के दोनों तरफ तकरीबन चार मीटर की जगह छोड़ी गई है. पर्यटक दो कार एक साइड में खड़ी कर सकते हैं. पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच अनूठे केबल ब्रिज को तैयार करने में कई किलोमीटर लंबी सड़क का भी निर्माण करना पड़ा था.

देश में केबल तकनीक पर आधारित पहला अंजी खड्ड रेल पुल पर ट्रेनों का ट्रायल रन पूरा हो चुका है. कुछ दिनों पहले वंदे भारत ट्रेन ने भी सफलतापूर्वक ट्रायल किया है.

ट्रकों को खड़ा कर मजबूती का आंकलन

दोनों तरफ ओवरलोड ट्रकों को खड़ा कर मजबूती का भी आंकलन किया जा चुका है. केबल-स्टेड ब्रिज पर तूफान और भूकंप का भी असर नहीं होगा. रेलवे सेफ्टी कमिश्नर ने पुल को क्लीयरेंस दे दी है.

ऊधमपुर बड़गाम रेल ट्रैक शुरू होने पर अंजी खड्ड रेल ब्रिज का भी लोकार्पण होगा. उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल महीने में चिनाब और अंजी रेल पुलों के साथ ऊधमपुर बड़गाम रेल मार्ग भी देश को समर्पित कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: कितने बाहरी लोगों को मिला निवास प्रमाण पत्र? उमर अब्दुल्ला सरकार ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir News: JKCA फंड मामले में पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया आदेश
जम्मू-कश्मीर: JKCA फंड मामले में पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया आदेश
Srinagar News: जम्मू-कश्मीर में फरवरी ने तोड़े बारिश के रिकॉर्ड, कई जगह सूखे के हालात, 100 साल बाद हुआ ऐसा!
जम्मू-कश्मीर में फरवरी ने तोड़े बारिश के रिकॉर्ड, कई जगह सूखे के हालात, 100 साल बाद हुआ ऐसा!
Kashmir News: अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर घाटी में तनाव, जुमे की नमाज से पहले लाल चौक सील
कश्मीर: अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर घाटी में तनाव, जुमे की नमाज से पहले लाल चौक सील
Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग के बीच CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इस बात पर हुई चर्चा
ईरान-इजरायल जंग के बीच CM उमर अब्दुल्ला ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इस बात पर हुई चर्चा

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
'अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं', शादी के बाद रश्मिका संग ननिहाल पहुंचे विजय देवरकोंडा, मामा ने शेयर की फोटोज
'अपने संस्कारों से जुड़े हुए हैं', शादी के बाद रश्मिका संग ननिहाल पहुंचे विजय देवरकोंडा, मामा ने शेयर की फोटोज
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
IND vs NZ: क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Kurds In Iran: कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
कौन हैं 4 मुस्लिम मुल्कों में रहने वाले कुर्द, जानें ईरान के लिए कैसे बन सकते हैं काल?
High Cholesterol: इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
इस बीमारी में भी राहत देती है कोलेस्ट्रॉल की यह दवा, नई स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बात
Embed widget