एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: डल झील की सतह पर जमी बर्फ, चिल्लई कलां की चपेट में घाटी, और गिरेगा तापमान

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है. कश्मीर के अधिकतर इलाकों में गिरावट दर्ज की गई है. कई क्षेत्रों के जलाशयों एवं जलापूर्ति में पानी जम गया है.

J&K Cold Wave News: कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड के बीच इसके अधिकतर इलाकों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण विभिन्न क्षेत्रों में कई जलाशयों एवं जलापूर्ति लाइन में पानी जम गया है. मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि श्रीनगर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इससे एक दिन पहले यह आंकड़ा शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था.

अगले दो दिनों में कश्मीर में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है. गुलमर्ग को छोड़कर कश्मीर घाटी के अन्य सभी मौसम केंद्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में कश्मीर घाटी चिल्लई कलां (बहुत अधिक सर्दी) की चपेट में है. तापमान में गिरावट से जलापूर्ति वाली पाइप लाइन में पानी जम गया जबकि डल झील समेत कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई.

कहां कितना रहा तापमान?

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ गतिविधियों के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 7.4 डिग्री सेल्सियस था. दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. यहां एक रात पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था. कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. पंपोर क्षेत्र का कोनीबल सबसे सर्द स्थान दर्ज किया गया. यहां का तापमान शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री नीचे किया गया दर्ज

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. मौसम विभाग ने बताया कि 27 दिसंबर को दोपहर के बाद से लेकर अगले दिन पूर्वाह्न तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. 

नए साल पर बर्फबारी होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 29, 30 और 31 दिसंबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जबकि नए साल की पूर्व संध्या पर ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. एक से चार जनवरी तक कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है. चिल्ला-ए-कलां के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और बाद में तापमान काफी गिर जाता है.

यह भी पढ़े: माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बुरी खबर, 72 घंटों के लिए कटरा बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीरवाइज उमर फारूक बोले, 'मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण'
मीरवाइज उमर फारूक बोले, 'मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण'
Jammu Kashmir News: JKCA फंड मामले में पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया आदेश
जम्मू-कश्मीर: JKCA फंड मामले में पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया आदेश
Srinagar News: जम्मू-कश्मीर में फरवरी ने तोड़े बारिश के रिकॉर्ड, कई जगह सूखे के हालात, 100 साल बाद हुआ ऐसा!
जम्मू-कश्मीर में फरवरी ने तोड़े बारिश के रिकॉर्ड, कई जगह सूखे के हालात, 100 साल बाद हुआ ऐसा!
Kashmir News: अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर घाटी में तनाव, जुमे की नमाज से पहले लाल चौक सील
कश्मीर: अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर घाटी में तनाव, जुमे की नमाज से पहले लाल चौक सील

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ृी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने बटोरे चिल्लर, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ृी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने बटोरे चिल्लर, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल देगी सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल देगी सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
पैरों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगा लिवर
Embed widget