एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर की वो एक सीट, जहां पांचवीं बार लगातार जीती CPI(M), जानें- कौन हैं उम्मीदवार?

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में सीपीआई (एम) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है. वरिष्ठ नेता एमवाई तारिगामी ने दक्षिणी कश्मीर की कुलगाम विधानसभा सीट से चुनाव जीता है.

Jammu Kashmir Assembly Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन ने जीत हासिल की है. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 और कांग्रेस ने छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी 29 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही.

महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है. इसी के साथ सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता एमवाई तारिगामी ने दक्षिणी कश्मीर की कुलगाम विधानसभा सीट से पांचवीं बार चुनाव जीत लिया है. एमवाई तारिगामी ने 33 हजार 634 वोट हासिल किए और 7838 वोटों के अंतर से जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के पूर्व प्रमुख सय्यर अहमद रेशी को हराया है.

बता दें सय्यर अहमद रेशी को कुल 25796 वोट मिले थे. रेशी पहली बार चुनाव मैदान में थे. तारिगामी ने कुलगाम से पांचवीं बार जीत हासिल की है. वह 1996 में पहली बार इस सीट से चुनाव जीत थे. इसके बाद उन्होंने 1996, 2002, 2008 और 2014 में जम्मू और कश्मीर विधानसभा में कुलगाम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है.

तारिगामी ने क्या कहा?
तारिगामी ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "भारतीय जनता पार्टी के लिए यह स्पष्ट है कि लोगों का वोट केंद्र सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ है. 2018 से जम्मू कश्मीर में नौकरशाही और उपराज्यपाल का शासन है, जिसमें लोगों का कोई प्रतिनिधि नहीं है. इस शासन से केवल मुश्किलें बढ़ीं. नई धर्मनिरपेक्ष सरकार के आने से जम्मू कश्मीर के लोग निश्चित रूप से राहत की सांस लेंगे."

उन्होंने कहा, "लंबे समय बाद हुए चुनाव और नतीजों से जम्मू कश्मीर में हर तरफ खुशी का माहौल है. बीजेपी की इस टिप्पणी पर कि शायद 'कश्मीर में कमल खिलने का यह सही समय नहीं है' का जवाब देते हुए ने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा कभी नहीं होगा, लेकिन इंतजार करने में क्या समस्या है."

वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के सरकार गठन के लिए नेकां-कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा बनने के सवाल पर तारिगामी ने उम्मीद जताई कि धर्मनिरपेक्ष और गैर-बीजेपी दल एक साथ आगे आएंगे. उन्होंने कहा, "पीडीपी के अंदर से मांग उठ रही है और उनका दृष्टिकोण भी इसी दिशा में है कि एक धर्मनिरपेक्ष विकल्प होना चाहिए. इसलिए पीडीपी की इसमें भूमिका है."

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Assembly Results 2024: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने मान ली हार, जानें- उनकी पार्टी PDP का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर: विधायकों की सुरक्षा हटाने पर बवाल, डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी बोले- 'जिन्हें कोई नमस्ते भी नहीं करता...'
जम्मू कश्मीर: विधायकों की सुरक्षा हटाने पर बवाल, डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी बोले- 'जिन्हें कोई नमस्ते भी नहीं करता...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक
JKCA फंड गबन केस में फारूक अब्दुल्ला ने खुद को बताया बेगुनाह, कोर्ट में बोले- ये आरोप मनगढ़ंत
JKCA फंड गबन केस में फारूक अब्दुल्ला ने खुद को बताया बेगुनाह, कोर्ट में बोले- ये आरोप मनगढ़ंत
ईरान युद्ध पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'जो रोल प्रधानमंत्री अदा कर सकते हैं, वो कोई...'
ईरान युद्ध पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'जो रोल प्रधानमंत्री अदा कर सकते हैं, वो कोई...'

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Video: ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
Jamia Millia Islamia coaching 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
Embed widget