एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: लापता 3 लोगों के शव कठुआ में झरने के पास मिले, शादी समारोह से लौटते समय भटक गए थे रास्ता

Kathua News: इन तीनों में शामिल दर्शन ने रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर पर आखिरी बार फोन कॉल करके बताया था कि वे रास्ता भटक गए हैं. इसके बाद नहीं मिलने पर पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के ऊंचाई वाले इलाके में एक झरने के पास शनिवार (8 मार्च) को एक किशोर और उसके दो रिश्तेदारों के शव मिले. ये तीनों बुधवार (5 मार्च) को बिलावर तहसील के लोहाई मल्हार में एक शादी समारोह से लौटते समय लापता हो गए थे.

अधिकारियों ने बताया कि मरहून निवासी दर्शन सिंह (40) और योगेश सिंह (32) और देहोता निवासी वरुण सिंह के शव बरामद किए गए हैं. उनके मुताबिक वरुण सिंह और उसके रिश्तेदार योगेश सिंह और दर्शन सिंह के शव शनिवार दोपहर पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ड्रोन की मदद से मल्हार क्षेत्र के ईशू नाला में देखे गए.

आतंकवादी घटना की संभावना खारिज
उन्होंने बताया कि इलाके में ढलान होने के कारण कड़ी मशक्कत के बाद शवों को घटनास्थल से निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आतंकवादी घटना की संभावना खारिज की गई है क्योंकि शवों पर चोट के कोई निशान नहीं है. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा.

घर पर फोन कर बताया रास्ता भटक गए
अधिकारियों ने बताया कि दर्शन के भाई बृजेश की शादी थी और तीनों उस दिन शाम करीब साढ़े पांच बजे बिलावर तहसील के लोहाई मल्हार में दुल्हन के घर के लिए पहले ही निकल गए थे. दर्शन ने रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर पर आखिरी बार फोन कॉल करके बताया था कि वे रास्ता भटक गए हैं.

सेना और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जब वे घर वापस नहीं लौटे तो पुलिस और सेना ने उन्हें खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया क्योंकि इस इलाके में पिछले साल कई आतंकवादी घटनाएं हुई थीं. इन घटनाओं में सेना के वाहन पर किया गया वह हमला भी शामिल है जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे.

बीजेपी विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
वहीं बीजेपी विधायक सतीश शर्मा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार (8 मार्च) को यह मुद्दा उठाया था. शर्मा ने कहा था, "मैं सदन को तीन आम नागरिकों के लापता होने के बारे में सूचित करना चाहता हूं. हम सरकार से जवाब चाहते हैं."

फरवरी में 2 ग्रामीणों की हुई थी हत्या
बता दें कि इससे पहले बिलावर के कोहाग गांव में 16 फरवरी को दो ग्रामीणों शमशेर (37) और रोशन (45) के शव मिले थे और पोस्टमॉर्टम से पता चला था कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी.

 

ये भी पढ़ें

'33 फीसद आरक्षण महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम', महिला दिवस पर बोले सुनील शर्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
Jammu Kashmir News: ईरानी दूतावास पहुंचे मीरवाइज उमर फारूक, अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरानी दूतावास पहुंचे मीरवाइज उमर फारूक, अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
Srinagar News: PDP का श्रीनगर में प्रदर्शन, बढ़ते टैक्स और बिजली-पानी शुल्क के खिलाफ उठाई आवाज
श्रीनगर: PDP का श्रीनगर में प्रदर्शन, बढ़ते टैक्स और बिजली-पानी शुल्क के खिलाफ उठाई आवाज
Zojila News: भीषण हिमस्खलन से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद, मौत का आंकड़ा सात पहुंचा, एक को जिंदा बचाया
Zojila News: भीषण हिमस्खलन से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद, मौत का आंकड़ा सात पहुंचा, एक को जिंदा बचाया

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Immunotherapy Cancer Treatment: क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
क्या कैंसर से खुद लड़ सकता है हमारा शरीर, जानें कैसे काम करती है इम्यूनोथेरेपी और कब असरदार?
Teen Study Tips : बच्चों की स्टडी टेबल पर न रखें ये 5 आइटम्स, पढ़ाई पर पड़ता है भारी असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
बच्चों की स्टडी टेबल पर न रखें ये 5 आइटम्स, पढ़ाई पर पड़ता है भारी असर, यहां देखें पूरी लिस्ट
Embed widget