एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: 'सरकार सिर्फ उन लोगों की नहीं है, जिन्होंने..., CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

Jammu Kashmir News: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि जम्मू के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ शुरू हो गया है. उन्होंने कहा कि नेशनल कॉफ्रेंस की सरकार बराबरी में भरोसा करती है.

Jammu Kashmir Latest News: मुख्यमंत्री बनने के बाद उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में पहली बार सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात की. सिविल सोसाइटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ उन लोगों की नहीं है, जिन्होंने नेशनल कॉफ्रेंस को वोट दिए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर के प्रत्येक नागरिक की है. बिना किसी का नाम लिए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव बाद कुछ राजनीतिक दलों ने जम्मू के लोगों की भावनाओं से खेलना शुरू कर दिया है. जम्मू बनाम कश्मीर के राग अलापे जा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि नेशनल कॉफ्रेंस की सरकार बराबरी में विश्वास करती है. 
 
मुख्यमंत्री ने कहा, "नेशनल कॉफ्रेंस की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाना मजबूरी नहीं थी. मजबूरी नहीं होने के बावजूद उन्होंने उपमुख्यमंत्री बनाया. उपमुख्यमंत्री बनाने का मकसद सिर्फ इतना था कि जम्मू भी सरकार के लिए उतना ही जरूरी है जितना कश्मीर." जम्मू कश्मीर में दशकों पुरानी दरबार मूव की प्रथा को बंद किए जाने पर भी उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने दरबार मूव प्रथा को दोबारा शुरू करने के लिए वचनबद्धता दोहरायी. 

'दरबार मूव में जम्मू-कश्मीर के बीच एकता का संदेश'

सीएम ने कहा कि प्रथा को सिर्फ खर्चे के पैमाने पर नहीं तोड़ा जा सकता. दरबार मूव में जम्मू और कश्मीर के बीच एकता का एक संदेश भी है. प्रथा से सुनिश्चित होता था कि किस शासन में जम्मू और कश्मीर का बराबर हिस्सा रहे. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि डेढ़ सौ साल पुरानी दरबार मूव की प्रथा को सिर्फ इसलिए बंद किया गया कि जम्मू कश्मीर पर करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ता था.

एनसी सरकार का मकसद पैसे कमाना नहीं- उमर अब्दुल्ला

उन्होंने कहा कि नेशनल कॉफ्रेंस सरकार का मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं है. सरकार का मकसद जम्मू और कश्मीर दोनों का बराबर विकास है. पर्यटन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि करीब एक करोड़ श्रद्धालु हर साल वैष्णो देवी की यात्रा पर आते हैं. श्रद्धालुओं को विभिन्न पर्यटक स्थलों तक पहुंचाने से जम्मू की अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें- घाटी से लेकर लद्दाख तक सर्दी का सितम, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, आगे कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget