एक्सप्लोरर

New Parliament: नई संसद के उद्घाटन समारोह के बायकॉट के बीच उमर अब्दुल्ला बोले- 'इसका स्वागत करना...'

New Parliament Building Inauguration: 21 दलों के नया संसद भवन के उद्घाटन के बहिष्कार के बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने इसकी सराहना करते हुए इसे भव्य बताते हुए कहा देर आये दुरुस्त आये.

Jammu Kashmir: नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने शुक्रवार (26 मई) को कहा कि नया संसद भवन स्वागत योग्य है और यह भव्य दिखता है. उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है, जब उनकी पार्टी समेत विपक्ष के कई दलों ने नये संसद भवन (New Parliament Building) के उद्धाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. अब्दुल्ला ने कहा कि जब वह लोकसभा सदस्य थे, तब उनके कई सहकर्मी एक नये और बेहतर संसद भवन की जरूरत को लेकर अक्सर बातें किया करते थे. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा, 'इसके उद्घाटन को लेकर मचे घमासान को कुछ क्षणों के लिए एक तरफ रख देते हैं. यह (नया संसद भवन) स्वागत करने योग्य है. पुराने संसद भवन का शानदार योगदान रहा है, लेकिन वहां कुछ वर्षों तक काम करने वाले व्यक्ति के तौर पर, हममें से बहुत से लोग नये और बेहतर संसद भवन की जरूरत के बारे में अक्सर आपस में बात करते थे.' उन्होंने कहा कि 'देर आये दुरुस्त आये, और यह (नया संसद भवन) भव्य दिखती है.'

21 विपक्षी दलों ने उद्घाटन के बहिष्कार किया है एलान

कांग्रेस, वाम दल, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी, समेत 21 विपक्षी दलों ने ऐलान किया है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नये संसद भवन का उद्धाटन किये जाने का बहिष्कार करेंगे. विपक्षी दलों के संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में नेशनल कॉन्फ्रेंस भी शामिल है. विपक्षी दल नया संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाने की मांग कर रहे हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि राष्ट्रपति से उद्घाटन न करवाना संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है. बीजेपी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उद्घाटन समारोह में न बुलाकर उनके पद का अपमान करने पर तुली है.

नए संसद भवन की ये है खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 नए संसद भवन के निर्माण की आधारशिला रखी थी. इसके लिए राज्यसभा और लोकसभा ने 5 अगस्त 2019 को बाकायदा गुजारिश की थी. निर्माण कार्य शुरु होने पर इसकी लागत 861 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होते- होते इसकी लागत 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. पुरानी बिल्डिंग की तरह ही नए इमारत में भी लोकसभा और राज्यसभा के लिए दो अलग-अलग चेंबर होंगे. 

नए संसद भवन के लोकसभा चेंबर में जहां एक साथ 888 सदस्य सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है. वहीं राज्यसभा के चेंबर में एक साथ 384 सदस्य बैठ सकेंगे. पुरानी बिल्डिंग में संयुक्त सत्र का आयोजन सेंट्रल हॉल में किया जाता था, लेकिन नए इमारत में इसका आयोजन लोकसभा चेंबर में किया जाएगा, जिसमें जरूरत पड़ने पर एक साथ 1280 सांसद बैठ सकेंगे. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: मोबाइल के लिए लाखों लीटर पानी बर्बाद करने वाला फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड, SDO को भी शोकॉज नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget