एक्सप्लोरर

गुलमर्ग और सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी, घाटी में ठंड से राहत, 22 जनवरी को बारिश का अनुमान

Jammu Kashmir Weather: स्कीइंग के लिए मशहूर उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. घाटी में रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है.

Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू-कश्मीर के खास पर्यटन स्थलों में शामिल गुलमर्ग और सोनमर्ग में सोमवार (21 जनवरी) को रातभर ताजा बर्फबारी हुई है. जबकि घाटी में न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली. मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार (21 जनवरी) को इस संबंध में जानकारी दी है. श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर जोजिला अक्ष पर भी बर्फबारी दर्ज की गई.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने मंगलवार (21 जनवरी) और बुधवार (22 जनवरी) को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि इसके एक दिन बाद अलग-अलग जगहों पर बहुत हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है. 

घाटी में रात के तापमान में बढ़ोत्तरी

बादल छाए रहने के कारण घाटी में रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सोमवार (21 जनवरी) की रात 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछली रात शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था. दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे से चार डिग्री अधिक था.

पर्यटन स्थल गुलमर्ग में कितना रहा न्यूनतम पारा?

स्कीइंग के लिए मशहूर उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर के कोनिबल में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कुपवाड़ा में 1 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया.

कश्मीर इस समय 'चिल्लई-कलां' (Chillai-Kalan) की चपेट में है, जो सर्दियों में सबसे ठंडा समय होता है. 21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिनों के 'चिल्लई-कलां' के दौरान, बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और पारा काफी गिर जाता है. 'चिल्लई-कलां' 30 जनवरी को समाप्त होता है, इसके बाद 20 दिवसीय 'चिल्लई-खुर्द' (Chillai-Khurd) होती है, जिसे स्मॉल कोल्ड भी कहते हैं और 10 दिन का 'चिल्लई-बच्चा', जिसे बेबी कोल्ड कहते हैं.

ये भी पढ़ें:

Rajouri News: बुधल में रहस्मयी बीमारी से 17 की मौत, कारण जानने पहुंची केंद्रीय टीम, सरकार से मुआवजा देने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget