एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: अगले सप्ताह कश्मीर घाटी में बदलने वाला है मौसम, हल्की बारिश के साथ हो सकती है बर्फबारी

Srinagar Snowfall: कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे लोगों का लंबे समय का इंतजार खत्म हो जाएगा. 5 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है.

Srinagar News: कश्मीर घाटी में अगले सप्ताह हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे लोगों का बर्फबारी का लंबे समय का इंतजार खत्म हो जाएगा. मौसम विभाग ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने और शनिवार शाम को आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 26 से 28 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

29 से 31 जनवरी तक हो सकती है बर्फबारी

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मॉडल के संकेतों के अनुसार 29 से 31 जनवरी तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. कश्मीर में शुष्क मौसम और बगैर बर्फ वाली सर्दी के कारण रात में हाड़ कंपा देने वाली ठंड हो रही है. वहीं, दिन सामान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्म है.

कश्मीर वर्तमान में 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है. ‘चिल्ला-ए-कलां’ एक फारसी शब्द है, जिसका अर्थ है 'भीषण सर्दी'. यह 40 दिनों की अवधि होती है. इस दौरान क्षेत्र में शीतलहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है, जिससे जल निकाय और पाइपों के पानी तक जम जाते हैं. इस अवधि के दौरान बर्फबारी की आशंका सबसे अधिक होती है और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी होती है.

31 जनवरी को समाप्त होगा 'चिल्ला-ए-कलां'

चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत 21 दिसंबर से होती है और 31 जनवरी को यह समाप्त होगा. इसके बाद कश्मीर में 20 दिनों का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ (छोटी ठंड) और 10 दिनों का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर रहता है. इस दौरान शीतलहर जारी रहती है. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस से कम है.

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे पांच डिग्री दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर उमर अब्दुल्ला की केंद्र को चुनौती, कहा- 'एक ही समय में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले पर सदन में NC का स्थगन प्रस्ताव, BJP बोली- 'सिक्योरिटी लैप्स है'
फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले पर सदन में NC का स्थगन प्रस्ताव, BJP बोली- 'सिक्योरिटी लैप्स है'
तेज धूप की वजह से हुआ था हिमस्खलन? CM और गवर्नर ने जताया शोक, फिर खुला श्रीनगर-लेह हाईवे
तेज धूप की वजह से हुआ था हिमस्खलन? CM और गवर्नर ने जताया शोक, फिर खुला श्रीनगर-लेह हाईवे
श्रीनगर-लेह हाईवे पर टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी, 1,196 करोड़ रुपये की लागत से फोटू ला पर बनेगी यह सुरंग
श्रीनगर-लेह हाईवे पर टनल प्रोजेक्ट को मंजूरी, 1,196 करोड़ रुपये की लागत से फोटू ला पर बनेगी यह सुरंग
Srinagar News: रोक लें कश्मीर जाने का प्लान! इस तारीख तक शाम के बाद नहीं मिलेंगी फ्लाइट्स, जानें वजह
रोक लें कश्मीर जाने का प्लान! इस तारीख तक शाम के बाद नहीं मिलेंगी फ्लाइट्स, जानें वजह

वीडियोज

Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump
Iran Israel America War: बारूदी गूंज से दहल उठा बेरूत, हर तरफ मची तबाही | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
मिशन 2027 की हुंकार: नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान
IPL 2026: आज कितने बजे से शुरू होगा आईपीएल का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
आज कितने बजे से शुरू होगा IPL का मैच, कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
यूपी में होने जा रही 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से कर पाएंगे आवेदन
Nutrient Deficiency Causes: हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
हेल्दी डाइट लेते हैं, फिर भी क्यों रहती है डेफिशिएंसी? डॉक्टर ने बता दी हकीकत
Embed widget