एक्सप्लोरर

जम्मू में दिखा बंद का असर, माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को नहीं मिला साधन, हुई परेशानी

Jammu News: जम्मू बंद के कारण शहर में व्यापार, दफ्तर और यातायात बाधित रहे. वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को जम्मू से कटरा जाने का साधन नहीं मिला.

Jammu and Kashmir News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में ग़ुस्सा है और जम्मू बंद रहा. जम्मू बंद का व्यापक असर देखा जा गया. सभी दुकानें, व्यापारिक विभाग और दफ्तर बंद रहे. सड़कों से सार्वजनिक यातायात नदारद रहे. जम्मू में सार्वजनिक यातायात के बंद होने का सबसे ज्यादा असर देशभर से जम्मू पहुंचने श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर हुआ. 

जम्मू से कटरा जाने का नहीं मिला साधान

देशभर से जम्मू पहुंच रही विभिन्न रेल गाड़ियों में यह श्रद्धालु जम्मू तो पहुंच रहे हैं लेकिन जम्मू से कटरा तक कोई साधन न मिलने के कारण इन यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं. जम्मू रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की तादाद में ये श्रद्धालु जमा हो गए. इन श्रद्धालुओं का दावा है कि जब जम्मू बंद की कॉल दी गई तब वह लोग रेल में थे और जैसे ही वह जम्मू पहुंचे तो उन्हें अब कटरा पहुंचने तक का कोई साधन नहीं मिल रहा. जम्मू से कटरा तक जाने वाली बस सेवा बंद होने के चलते इन लोगों को कटरा पहुंचने में दिक्कत हो रही है. 

मनमाना दाम वसूलने का लगाया आरोप

कुछ श्रद्धालु ने यह भी आरोप लगाए कि जो कुछ टैक्सियां कटरा जाने को तैयार हैं, वह मनमाना दाम वसूल रही हैं जो उनके बजट से बाहर है. इन श्रद्धालु में बुजुर्ग भी शामिल हैं जो तपती गर्मी में जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो हैं लेकिन कटरा जाने का कोई साधन न मिलने के कारण उन्हें आसुविधा हो रही है.

जम्मू बंद का व्यापक असर जम्मू में देखा गया. जम्मू बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही जम्मू की सड़कों पर लोग दिखे जो पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ अपना क्रोध प्रकट करने के लिए सड़कों पर उतर आए थे. बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया. इस हमले में 26 लोगों को मौत की पुष्टि हुई है जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: खामेनेई की मौत को लेकर कश्मीर में उबाल, दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई इलाकों में सुरक्षा सख्त
खामेनेई की मौत को लेकर कश्मीर में उबाल, दूसरे दिन भी प्रदर्शन, कई इलाकों में सुरक्षा सख्त
Srinagar News: खामेनेई की हत्या के विरोध में हिंसक प्रदर्शन जारी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
श्रीनगर: खामेनेई की हत्या के विरोध में हिंसक प्रदर्शन जारी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
जम्मू-कश्मीर: डोडा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.2 रही तीव्रता
जम्मू-कश्मीर: डोडा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.2 रही तीव्रता
Israel Iran War के बाद विरोध प्रदर्शन तेज, कश्मीर में लगीं कईं पाबंदियां, स्कूल और यूनिवर्सिटी बंद
Israel Iran War के बाद विरोध प्रदर्शन तेज, कश्मीर में लगीं कईं पाबंदियां, स्कूल और यूनिवर्सिटी बंद

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget