एक्सप्लोरर

Kashmir: बर्फबारी से कश्मीर घाटी में लौट आई रौनक, विदेशी सैलानी गुलमर्ग में ले रहे स्कीइंग का मजा

Kashmir Weather Forecast: कश्मीर घाटी और लद्दाख में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के कारण सैलानियों की भीड़ घाटी में देखी जा रही है जो विशेषकर स्कीइंग के लिए पहुंच रहे हैं.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र की रौनक लौट आई है और उसकी वजह है यहां होने वाला  हिमपात (Snowfall) है. दिसंबर महीने और जनवरी की शुरुआत में यहां हिमपात और बारिश (Rain) की बेहद कमी देखी गई जिस वजह से पर्यटकों की आवक तो कम हो ही गई थी बल्कि घाटी के आम लोगों का जीवन भी प्रभावित हुआ था. पर्यटन उद्योग के रफ्तार पकड़ने से कारोबार फिर से फल-फूल रहा है. कश्मीर में इन दिनों घरेलू के अलावा विदेशी सैलानियों का तांता लगा हुआ है कोई स्कॉटलैंड से आया है तो कोई ऑस्ट्रेलिया से आया है. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कश्मीर के गुलमर्ग में स्कीइंग का लुत्फ ले रहीं ऑस्ट्रेलिया की एक पर्यटक ने बताया, ''इनके अलग-अलग रेंज हैं. जिनको स्कीइंग का ज्यादा मजा लेना है वो और ऊपर जा सकते हैं. मैं यह सलाह दूंगी कि अगर आपको यहां आने का अवसर मिलता है तो स्कीइंग जरूर कीजिए. यह अद्भुत है. मैं यहां पहली बार आई हूं. यह खूबसूरत जगह है और यहां के लोगों का रवैया बहुत ही दोस्ताना है. यह बहुत अच्छा है.''

स्कॉटलैंड से स्कीइंग के लिए आए एक पर्यटक ने बताया, ''यहां आकर खुद को बहुत ही किस्मत वाला महसूस कर रहा हूं. मैं इतना भाग्यशाली हूं कि जब दुनिया में हलचल मची हुई और इतने युद्ध हो रहे हैं. आपको कश्मीर आने का मौका मिला है. गुलमर्ग के स्लोप स्कीइंग के लिए बहुत अच्छे हैं चाहे वो बीगिनर हों या जिनके पास अनुभव हो, दोनों के लिए अच्छे हैं. सुरक्षित रहिए और कश्मीर आइए.''

करगिल में हो रही जमकर बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की हुई है और साथ ही यहां तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने कुपवाड़ा और अनंतनाग में हिमस्खलन को लेकर भी अलर्ट जारी किया था. पहाड़ी इलाकों के लिए बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं. उधर, लद्दाख के द्रास में भी जमकर बर्फबारी हो रही है. सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है और गाड़ियां तक बर्फ में पूरी तरह डूब गई हैं. रास्ता पूरा अवरुद्ध हो गया है और उसे साफ किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'इंडिया' गठबंधन से अलग हुई महबूबा मुफ्ती की पार्टी? पीडीपी ने जारी किया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: पेट्रोल-डीजल की स्टॉकिंग रोकने के लिए सख्ती, कैन-ड्रम में तेल पर रोक, खरीद पर लगी लिमिट
जम्मू: पेट्रोल-डीजल की स्टॉकिंग रोकने के लिए सख्ती, कैन-ड्रम में तेल पर रोक, खरीद पर लगी लिमिट
जम्मू के नरवाल में पेट्रोल टैंकर में भीषण आग, चपेट में आए 4 अन्य टैंकर, धमाकों से मचा हड़कंप
जम्मू के नरवाल में पेट्रोल टैंकर में भीषण आग, चपेट में आए 4 अन्य टैंकर, धमाकों से मचा हड़कंप
जम्मू कश्मीर: विधायकों की सुरक्षा हटाने पर बवाल, डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी बोले- 'जिन्हें कोई नमस्ते भी नहीं करता...'
जम्मू कश्मीर: विधायकों की सुरक्षा हटाने पर बवाल, डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी बोले- 'जिन्हें कोई नमस्ते भी नहीं करता...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, बोले- 'इस्लाम में...'
जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर विवाद, NC विधायक की टिप्पणी पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget