एक्सप्लोरर

Waqf Bill: वक्फ बिल पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'पाकिस्तान ऐसा ही करके...'

Mehbooba Mufti On Waqf Bill: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर कहा कि बीजेपी के कारण आज मुसलमान के साथ जुल्म हो रहा है.

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बवाल जारी है. सरकार ने आज (बुधवार, 2 अप्रैल) ही लोकसभा में बिल को पेश किया. बिल पर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है. इस बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारा मुल्क भाईचारे के लिये जाना जाता है. बीजेपी के कारण आज मुसलमान के साथ जुल्म हो रहा है. 

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान ऐसे ही करके तबाही के रास्ते पर चला गया. आने वाले समय में पूरे मुल्क को भुगतना पडे़गा.'' मुफ्ती ने कहा, ''मुसलमानों को तंग करने की, मुसलमानों को बेइख्तियार करने की एक साजिश है. बीजेपी सरकार से हमें तो कोई उम्मीद नहीं है, 10-11 साल से हम देख रहे हैं कि किस तरह मुसलमानों को लिंच किया जाता है. मस्जिदें तोड़ी जाती है. कब्रिस्तान पर कब्जा करने की कोशिश की जाती है.''

हिंदुओं से महबूबा मुफ्ती की अपील

उन्होंने कहा, ''इस मुल्क के जो हिंदू भाई हैं, उन्हें सामने आना चाहिए. क्योंकि ये गांधी का मुल्क है. संविधान के हिसाब से चलना चाहिए. वो अगर नहीं चाहते हैं कि हम म्यंमार जैसे नहीं बनें, हमारे मुसलमानों के साथ वही हो, जो कश्मीरी पंडित कहते हैं कि हमारे साथ हुआ हुआ, तो उनको सामने आना चाहिए, जिसके लिए हम अभी भी शर्मिंदा हैं. बीजेपी की पॉलिसी है, मुल्क को ये लोग तोड़ रहे हैं. लेकिन इन्हें समझना चाहिए कि इन्हें भी जाना है. वक्फ बोर्ड को ओवरटेक करने की कोशिश हो रही है. मुझे लगता है कि इसे रोकना चाहिए.'' 

सरकार ने क्या कहा?

संसदीय कार्यमंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने बिल पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने लोकसभा में कहा, ''अगर हमने आज यह संशोधन पेश नहीं किया होता, तो हम जिस संसद भवन में बैठे हैं, उस पर भी वक्फ संपत्ति होने का दावा किया जा सकता था.''
  
उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी की सरकार सत्ता में नहीं आती, तो कई संपत्तियां गैर-अधिसूचित हो चुकी होतीं. इस बिल का विरोध करके नुकसान होने वाला है.  कांग्रेस की बात में मत आना आप लोग, ये लोग भी आपको दुआ देंगे. करोड़ों मुसलमान आपको दुआ देगा.'' 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीरवाइज उमर फारूक बोले, 'मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण'
मीरवाइज उमर फारूक बोले, 'मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण'
Jammu Kashmir News: JKCA फंड मामले में पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया आदेश
जम्मू-कश्मीर: JKCA फंड मामले में पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने का दिया आदेश
Srinagar News: जम्मू-कश्मीर में फरवरी ने तोड़े बारिश के रिकॉर्ड, कई जगह सूखे के हालात, 100 साल बाद हुआ ऐसा!
जम्मू-कश्मीर में फरवरी ने तोड़े बारिश के रिकॉर्ड, कई जगह सूखे के हालात, 100 साल बाद हुआ ऐसा!
Kashmir News: अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर घाटी में तनाव, जुमे की नमाज से पहले लाल चौक सील
कश्मीर: अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर घाटी में तनाव, जुमे की नमाज से पहले लाल चौक सील

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget