एक्सप्लोरर

Watch: जब आतंकी बरसा रहे थे गोली, पहलगाम में शख्स ने बनाया वीडियो, 'हम लोग बाल-बाल बचे हैं'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में जब आतंकियों ने हमला किया तो वहां मौजूद एक शख्स ने वीडियो बनाया. इस वीडियो में शख्स के चेहरे के भाव से स्थिति का अंदाजा लगाया सकता है.

पहलगाम (Pahalgam) के बैरसन घाटी में आतंकी हमले (Baisaran Valley Terror Attack) के दौरान का वीडियो सामने आया है. एक शख्स ने उस दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया. इसमें वो कह रहे हैं कि परमात्मा की कृपा से हम जरूर बचेंगे. जिस समय आतंकी गोलियां बरसा रहे थे उस समय का वीडियो बताया जा रहा है. जिन्होंने ये वीडियो रिकॉर्ड किया वो कहते हैं, "परमात्मा अच्छा करेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद, भगवान की कृपा से जरूर बचेंगे हम. यहां पर अटैक हुआ है आतंकवादियों का. हम लोग बाल बाल बचे हैं."

आतंकियों ने की 50 राउंड फायरिंग- सूत्र

कुछ सेकेंड के इस वीडियो में आतंकी हमले के भयावह मंजर को समझा जा सकता है. बैसरन घाटी आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया जिसमें सूत्रों के मुताबिक, 28 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, आधिकारिक आंकड़ा अभी तक सामने नहीं आया है. सूत्रों की मानें तो आतंकियों ने 50 राउंड फायरिंग की.

हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली

इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है. इससे पहले टीआरएफ ने हमलों को अंजाम दिया. टीआरएफ का पूरा नाम 'दे रेजिस्टेंस फ्रंट' है. ये लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी संगठन है. 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद ये बना. इस संगठन का समर्थन पाकिस्तान और ISI करता है. मुख्य रूप से ये जम्मू कश्मीर में ही एक्टिव है और बनन के बाद से ही कश्मीरी अल्पसंख्यकों को टारगेट करता है.

21 अक्तूबर 2024 को गांदरबल में हमला किया जिसमें एक डॉक्टर और छह प्रवासी कामगारों की हत्या कर दी गई. 9 जून 2024 को रियासी में तीर्थ यात्रियों की बस पर हमला हुआ जिसमें 9 लोग मारे गए और 41 घायल हुए थे. 7 अक्तूबर 2021 को श्रीनगर के एक स्कूल में एक हिंदू और एक सिख शिक्षकों की हत्या कर दी थी. 23 दिसंबर 2020 को सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड फेंका जिसमें दो की मौत हो गई थी. 3 मई 2020 को एक कर्नल, एक मेजर और एसओजी के इंस्पेक्टर सहित 5 जवानों की हत्या कर दी थी. 18 अप्रैल 2020 को सोपोर में तीन लोगों की हत्या कर दी थी. 

आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली

आतंकियों की नफरत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने गोली मारने से पहले लोगों के नाम पूछे. एक चश्मदीद महिला ने बताया कि आतंकियों ने उनके पति का नाम पूछा और गोली मार दी.

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध की मार: कश्मीर की सदियों पुरानी पेपर-मैशे कला पर संकट, ऑर्डर ठप
ईरान-इजरायल युद्ध की मार: कश्मीर की सदियों पुरानी पेपर-मैशे कला पर संकट, ऑर्डर ठप
कश्मीर पर्यटन पर युद्ध की मार, गैस संकट के बीच रनवे मरम्मत और कम उड़ानों से बढ़ीं मुश्किलें
कश्मीर पर्यटन पर युद्ध की मार, गैस संकट के बीच रनवे मरम्मत और कम उड़ानों से बढ़ीं मुश्किलें
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बड़ा पुलिस फेरबदल, 82 IPS और JKPS अधिकारियों के तबादले
जम्मू-कश्मीर में बड़ा पुलिस फेरबदल, 82 IPS और JKPS अधिकारियों के तबादले
जम्मू: पेट्रोल-डीजल की स्टॉकिंग रोकने के लिए सख्ती, कैन-ड्रम में तेल पर रोक, खरीद पर लगी लिमिट
जम्मू: पेट्रोल-डीजल की स्टॉकिंग रोकने के लिए सख्ती, कैन-ड्रम में तेल पर रोक, खरीद पर लगी लिमिट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ईरान युद्ध की वजह से संकट में कई देश! सऊदी ने ट्रंप से बनाई दूरी, रूस के साथ क्या पक रही खिचड़ी?
ईरान युद्ध की वजह से संकट में कई देश! सऊदी ने ट्रंप से बनाई दूरी, रूस के साथ क्या पक रही खिचड़ी?
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, लाहौल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू, 8 अप्रैल तक की चेतावनी
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, लाहौल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू, 8 अप्रैल तक की चेतावनी
'हम ही इकालौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
'हम ही इकालौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
तुम जहरीले हो… संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाया खड़ी-खोटी
तुम जहरीले हो… संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाया खड़ी-खोटी
Thaai Kizhavi Final Box Office: 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
Pakistan Fuel Crisis: पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
पाकिस्तान में पेट्रोल 458 रुपये, डीजल 520 रुपये पार, फिर भी अपने आका अमेरिका को क्रूड ऑयल पहुंचा रहा PAK, भारत से हो रही तुलना
How to Become Astronaut: आर्टिमिस II जैसे स्पेस मिशन में जाना है ख्वाब, जानें एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी?
आर्टिमिस II जैसे स्पेस मिशन में जाना है ख्वाब, जानें एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी?
How To Stop Hair Fall: बाल झड़ने से हैं परेशान? स्कैल्प मसाज की ये सही तकनीक, इतने महीने में दिखा सकती है असर
बाल झड़ने से हैं परेशान? स्कैल्प मसाज की ये सही तकनीक, इतने महीने में दिखा सकती है असर
Embed widget