एक्सप्लोरर

Jammu Crime News: विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले जालसाजों का पर्दाफाश, जम्मू अपराध शाखा के हत्थे चढ़े आरोपी

Jammu News: विदेशों में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपियों की गिरफ्तारी उनके गृह राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र से हुई है.

Jammu and Kashmir News:  नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों शिक्षित युवाओं को ठगने के आरोपी दो जालसाजों को लंबी तलाश के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया.  जम्मू पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सतविंदर सिंह और राजीव भारनत्ती को जम्मू अपराध शाखा की दो विशेष टीमों ने क्रमश हरियाणा और महाराष्ट्र में उनके गृह राज्यों से गिरफ्तार कर लिया है.

दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी फरार थे और पिछले कुछ वर्षों से अपनी गिरफ्तारी से बचने और पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपना स्थान बदल रहे थे. अधिकारी ने कहा कि हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले सतविंदर सिंह के खिलाफ 2021 में बेरोजगार युवाओं को विदेशों में नौकरी के बहाने लुभाने और उन्हें धोखा देने के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. वहीं नवी मुंबई (महाराष्ट्र) के राजीव भारनत्ती के खिलाफ 2020 में एक शिकायतकर्ता से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था. 

लंबे समय से आरोपियों की थी तलाश 
प्रवक्ता ने कहा कि अपराध शाखा, जम्मू ने कुछ समय पहले ही दोनों मामलों में आरोप पत्र दायर किया था और अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. जिसके चलते मामले की जांच में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था. पुलिस की ये टीमें लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी. जिसके बाद उनके हाथ ये बड़ी कामयाबी लगी है. सिरसा जिले के रहने वाले सतविंदर सिंह बेरोजगार युवाओं को विदेशों में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा करता था और उनसे मोटी रकम ऐंठ लेता था. जिसके बाद वहां से फरार हो जाता था. पुलिस से बचने के लिए आरोपी अलग-अलग जगहों पर अपना ठिकाना बदलते रहते थे. 

यह भी पढ़ें: Opposition Parties Meeting: 'मुल्क में जो हो रहा है वो ठीक नहीं है,' म​हबूबा बोलीं- हम संविधान और लोकतंत्र को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की 150 कंपनियों को अस्थाई रूप से वापस बुलाने का फैसला, जानें वजह
जम्मू-कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की 150 कंपनियों को अस्थाई रूप से वापस बुलाने का फैसला, जानें वजह
Jammu Kashmir News: जल्द दौड़ेगी जम्मू-श्रीनगर डायरेक्ट ट्रेन, मई तक पटरियों पर पूरी तरह लौटेगी जिंदगी!
जल्द दौड़ेगी जम्मू-श्रीनगर डायरेक्ट ट्रेन, मई तक पटरियों पर पूरी तरह लौटेगी जिंदगी!
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली-NCR, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में कांपी धरती, लोग घरों से निकले
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली-NCR, कई राज्यों में कांपी धरती, लोग घरों से निकले
Jammu Kashmir News: गांदरबल मुठभेड़ पर मीरवाइज उमर फारूक ने उठाए सवाल, LG के आदेश के बाद इंसाफ की जताई उम्मीद
गांदरबल मुठभेड़ पर मीरवाइज उमर फारूक ने उठाए सवाल, LG के आदेश के बाद इंसाफ की जताई उम्मीद

वीडियोज

Iran Israel-US War: पायलट बचाओ या युद्ध जीतो?, ईरान के जाल में फंसा अमेरिका! | Middle East War
Saas Bahu Aur Saazish: Abhira ने पहना दूल्हे का सेहरा, रस्मों के बीच Meher को सुनाई खरी-खोटी | YRKKH
Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget