एक्सप्लोरर

झारखंड में BJP को कितनी सीटें मिलेंगी? अमित शाह ने की बड़ी भविष्यवाणी

Amit Shah News: गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को रांची में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां लोकसभा चुनाव में 81 में से 52 विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिला.

Jharkhand Assembly Elections: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की मुहिम शुरू कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह शनिवार (20 जुलाई) को झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के अभियान का शंखनाद करने रांची पहुंचे. 

रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने दावा किया कि झारखंड में बीजेपी सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 81 में से 52 विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिला.

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने रांची में पार्टी के कार्यक्रम में बिरसा मुंडा, परमवीर चक्र विजेता एल्बर्ट एक्का, स्वतंत्रा सेनानी बटुकेश्वर दत्ता, अटल बिहारी बाजपेयी को प्रणाम करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आये बूतस्तर तक के कार्यकर्ता को सम्मान है, जिनके प्रयास से 9 लोकसभा सीट पर जीत हासिल हुई. 2014, 2019, 2024 में बीजेपी कार्यकर्ता के प्रयास से ही मोदी जी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं.

उन्होंने आगे कहा, ''लोकसभा के चुनाव में 81 में से 52 विधानसभा सीट पर बीजेपी को बढ़त मिली है, जो बताता है कि उस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनेगी. 2024 के चुनाव में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी यह कांग्रेस और जेएमएम सुन ले. INDIA गठबंधन में हार के बाद अहंकार आ गया है, वहीं, बीजेपी ने सरकार केंद्र में बनाई लेकिन अहंकार कहीं नहीं दिख रहा.''

अमित शाह का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला

गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ''झारखंड के मुख्यमंत्री 'भूमि जिहाद', 'लव जिहाद' के पीछे हैं, जो राज्य में जनसांख्यिकीय परिवर्तन का कारण बन रहे हैं. अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में न केवल झारखंड ने देशभर की जनता ने बीजेपी का प्रचंड समर्थन किया''.

उन्होंने आगे कहा, ''10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपया दिया. झारखंड को BJP ने बनाया और विकास भी बीजेपी ने ही किया.'' 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकर पर BJP का हमला, बाबूलाल मरांडी बोले- 'SPO पर हर वार गठबंधन सरकार...'

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असुरी शक्तियों के कब्जे में है झारखंड', रघुवर दास ने कांग्रेस को भी घेरा, बताया 'भ्रष्टाचार की जननी'
'असुरी शक्तियों के कब्जे में है झारखंड', रघुवर दास ने कांग्रेस को भी घेरा, बताया 'भ्रष्टाचार की जननी'
Jharkhand Politics: 'BJP की तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीती', बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'BJP की तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीती', बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में मालगाड़ी हुई बेपटरी, 4 घंटे थमा रेल ट्रैफिक, जंगल में खड़ी रही वंदे भारत
पश्चिमी सिंहभूम में मालगाड़ी हुई बेपटरी, 4 घंटे थमा रेल ट्रैफिक, जंगल में खड़ी रही वंदे भारत
Seraikela News: मां ने ही की अपनी 3 साल की मासूम बेटी की हत्या, बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर रची साजिश
सरायकेला में मां ने ही की अपनी 3 साल की मासूम बेटी की हत्या, बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर रची साजिश

वीडियोज

Lamborghini Urus SE India review 2026 | Auto Live #urus #lamborghini
Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Maharashtra: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
10 साल में कैसे डूबी पाकिस्तान की लुटिया? अमेरिकी पत्रकार ने खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल
Sanskrit House Names: घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
Embed widget