एक्सप्लोरर

Jharkhand News: केंद्र ने झारखंड से सम्मेद शिखर जी पर फिर से विचार को कहा, पर्यटन स्थल बनाने का हो रहा है विरोध

Shri Sammed Shikhar ji: यह स्थान जैन धर्म के पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है. जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकर भगवान और असंख्य महामुनिराजों ने इसी पवित्र भूमि से तपस्या कर निर्वाण प्राप्त किया है. 

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को झारखंड सरकार को पत्र लिखकर पारसनाथ अभयारण्य के संबंध में जैन समुदाय से प्राप्त प्रतिवेदन पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करने को कहा है.झारखंड के गिरिडीह जिले में पारसनाथ पहाड़ियों पर स्थित सम्मेद शिखरजी जैन समुदाय का सबसे बड़ा तीर्थ है.जैन समुदाय के सदस्य पारसनाथ पहाड़ियों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के राज्य सरकार के कदम का विरोध कर रहे हैं.पर्यावरण मंत्रालय ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के बाद अगस्त 2019 में पारसनाथ अभयारण्य के आसपास एक पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र अधिसूचित किया था और पर्यावरण-पर्यटन गतिविधियों को मंजूरी दी थी.

जैन समुदाय कर रहा है विरोध

वन महानिदेशक सीपी गोयल ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को लिखे पत्र में शुक्रवार को कहा कि मंत्रालय को जैन समुदाय और अन्य लोगों से कई आपत्तियां मिल रहीं हैं. इनमें उल्लेख किया गया है कि पारसनाथ अभयारण्य जैन आध्यात्मिकता का पवित्र केंद्र है. उक्त ईएसजेड अधिसूचना में शामिल कुछ विकासात्मक गतिविधियों ने उनकी भावनाओं को आहत किया है.जैन समुदाय ने इन गतिविधियों को अधिसूचना से बाहर किए जाने का अनुरोध किया है.

झारखंड सरकार के इस कदम के विरोध में बुधवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में जैन समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इसके अलावा देश के कई अन्य शहरों में भी इसी तरह के विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए गए थे.दरअसल, श्री सम्मेद शिखर जी जैन धर्म के पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है. जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थंकर भगवान और असंख्य महामुनिराजों ने इसी पवित्र भूमि से तपस्या कर निर्वाण प्राप्त किया है. 

सम्मेद शिखरजी की महत्व

जैन समाज में यह मान्यता है कि सम्मेद शिखरजी के इस क्षेत्र का कण-कण बेहद ही पवित्र है,पूजनीय है.लाखों जैन मुनियों ने इस क्षेत्र से मोक्ष प्राप्त किया है.जैन समाज के लोग सम्मेद शिखरजी पहुंचकर 27 किलोमीटर के दायरे में फैले मंदिर-मंदिर जाते हैं और वंदना करते हैं.जैन धर्म के लोग वंदना के बाद ही कुछ खाते-पीते हैं.

ये भी पढ़ें

Ranchi News: करोड़ों की लागत से बना मेगा स्पोर्ट स्टेडियम रो रहा बदहाली का रोना, आखिर कौन है जिम्मेदार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget