एक्सप्लोरर

Jharkhand News: चतरा में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर जमकर फायरिंग, गैंगस्टर अमन साहू गैंग ने ली जिम्मेदारी

Chatra Firing News: चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधी शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन के निर्माण कार्य में लगी मिलेनियम कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर पहुंचे. इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की.

Jharkhand Crime News: झारखंड के चतरा (Chatra) में रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर अपराधियों ने एक बार फिर हमला किया है. निर्माण कार्य करा रही कंपनी के एक सर्वेयर को अपराधियों की गोली लगी है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. हमला सोमवार को हुआ. अब जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू (Aman Sahu) के गिरोह ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है. गिरोह के मयंक सिंह (Mayank Singh) ने कहा है कि हम लोगों से सेटलमेंट डील के बगैर इलाके में कोई काम नहीं होने दिया जाएगा.

वारदात के बारे में बताया गया कि बाइक सवार दो अपराधी टंडवा थाना क्षेत्र में शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन के निर्माण कार्य में लगी मिलेनियम कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. इससे वहां भगदड़ मच गई. दहशत के मारे कर्मी भागने लगे. एक गोली कंपनी के सर्वेयर को लगी. बाद में उसे इलाज के लिए नावाडीह स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है.

मयंक सिंह ने दी अंजाम भुगतने की चेतावनी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. इस बीच, वारदात की जिम्मेदारी लेने वाले अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने कहा है कि झारखंड के पांच जिलों चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, पलामू में जो कोई भी काम कर रहे हैं, मैनेज करके सेटलमेंट करे, उसके बाद ही काम करें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें.

बता दें कि झारखंड में तकरीबन हर महीने रेलवे की साइटों पर अपराधियों और नक्सलियों के हमले हो रहे हैं. बीते 12 अक्टूबर को हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना अंतर्गत शाहपुर हेस केदर गांव में माओवादी नक्सलियों ने रेलवे लाइन निर्माण कार्य में लगे चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया था. इसके पहले 25 सितंबर को रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में रेलवे की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों ने हमला कर निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों और एक जेनरेटर को फूंक डाला था.

पीएलएफआई ने भी किया था हमला

इसी तरह एक सितंबर को सिमडेगा जिले में कनरवा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई ने हमला कर एक पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया था. बीते 23 अगस्त को पलामू में भी नक्सलियों ने एक रोड कन्स्ट्रक्शन साइट पर हमला कर आठ गाड़ियों को फूंक डाला था.

मई महीने में चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन में भी कन्स्ट्रक्शन साइट पर हमला कर एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी गई थी. पूर्व में रेलवे रेलवे विकास निगम लिमिटेड रांची ने हमलों की लगातार हो रही घटनाओं पर राज्य सरकार के गृह विभाग को हाल में पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी. पत्र में ऐसी कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया था कि इस वजह से रेलवे की कई परियोजनाएं बाधित हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: हाई कोर्ट ने IPC की धारा 498A के दुरुपयोग पर जताई चिंता, कहा- 'असंतुष्ट पत्नियां बना रहीं हथियार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Latehar News: झारखंड पुलिस अभियान का बड़ा असर, लातेहार में 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली का सरेंडर
झारखंड पुलिस अभियान का बड़ा असर, लातेहार में 5 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली का सरेंडर
रांची में महिला और उसकी बेटी के चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
रांची में महिला और उसकी बेटी के चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
Jharkhand News: सरायकेला में LPG की कालाबाजारी, SDO की छापेमारी में बड़े नेक्सस का भंडाफोड़
झारखंड: सरायकेला में LPG की कालाबाजारी, SDO की छापेमारी में बड़े नेक्सस का भंडाफोड़
Jharkhand News: LPG संकट के बीच सरायकेला में हो रही थी गैस की कटिंग, जानें पूरा मामला
झारखंड: LPG संकट के बीच सरायकेला में हो रही थी गैस की कटिंग, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Iran Israel-US War: पायलट बचाओ या युद्ध जीतो?, ईरान के जाल में फंसा अमेरिका! | Middle East War
Saas Bahu Aur Saazish: Abhira ने पहना दूल्हे का सेहरा, रस्मों के बीच Meher को सुनाई खरी-खोटी | YRKKH
Ego ने बचाई Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai की शादी?
Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget