✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Jharkhand: 'झारखंड में धर्म-संप्रदाय के...', हेमंत सोरेन का बीजेपी पर बड़ा आरोप

आईएएनएस   |  धीरेंद्र कुमार मिश्रा   |  05 Apr 2025 03:17 PM (IST)

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन के मुताबिक जब बीजेपी की डबल इंजन की सरकार थी, तब उन्होंने सांप्रदायिक उन्माद इस कदर फैलाया था कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था.

सीम हेमंत सोरेन

Jharkhand Latest News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की विपक्षी पार्टियों पर धर्म, संप्रदाय और जाति के नाम पर जहर फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने शुक्रवार को हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 46वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के लोगों से विभाजनकारी ताकतों से सतर्क रहने और एकजुटता के साथ उनका मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, "हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, आदिवासी, दलित और सभी वर्ग के लोगों की एकता ही झारखंड और देश की ताकत रही है. हमें संकल्प लेना होगा कि पर्व-त्योहार के मौके पर खुराफात फैलाने वालों के मंसूबे को किसी भी हाल में सफल नहीं होने देंगे." लोगों का घर से निकला कर दिया था मुश्किल- हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन के मुताबिक, "राज्य में जब भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार थी, तब उन्होंने सांप्रदायिक उन्माद इस कदर फैला दिया था कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था. यह झारखंड का दुर्भाग्य रहा कि जिन पार्टियों ने अलग राज्य का विरोध किया, राज्य बनने के बाद उन्हीं के हाथों में सबसे ज्यादा समय तक सत्ता रही. आखिरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूरी ताकत और बड़े संकल्पों के साथ लड़ाई लड़ी और 2019 में इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंका." मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 2019 में सत्ता में आने के बाद केंद्र की सरकार के इशारे पर उन्हें लगातार पांच वर्षों तक लोगों को परेशान किया और झूठे आरोपों के तहत जेल भिजवा दिया गया. उन्होंने दावा किया कि अगर वे लोकसभा चुनाव के दौरान जेल के बाहर होते तो राज्य की एक भी सीट भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं जाती. हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली- सीएम उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आंदोलनकारियों के खून-पसीने से सींची गई पार्टी है. हमारा संकल्प है कि हम राज्य में हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली की मुस्कान लाएंगे. हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके बैंक खाते में सीधे रकम भेजना शुरू किया. राज्य में आज एक भी बुजुर्ग ऐसा नहीं है, जो पेंशन से वंचित हो. हमने जनता से जितने भी वादे किए हैं, सबको एक-एक कर धरातल पर उतारेंगे.
Published at: 05 Apr 2025 03:15 PM (IST)
Tags: Jharkhand News HEMANT SOREN
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • झारखंड
  • Jharkhand: 'झारखंड में धर्म-संप्रदाय के...', हेमंत सोरेन का बीजेपी पर बड़ा आरोप
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.