एक्सप्लोरर

'झारखंड को बांटने की चाहत रखने वाले राजनीतिक गिद्धों को गुजरात के...', CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान

Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ‘परिवर्तन यात्रा’ के जरिए झारखंड में अलग-अलग समुदायों के बीच सांप्रदायिक विवाद को भड़काना चाहती है.

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देशभर में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की चाहत रखने वाले ‘राजनीतिक गिद्धों’ को ‘गुजरात के समुद्र’ में फेंकने का समय आ गया है. 

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी द्वारा नियुक्त प्रदेश प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम लिए बिना उन्हें ‘आयातित नेता’ करार दिया. साथ ही आरोप लगाया कि वह (शर्मा) राज्य के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

'बीजेपी की साजिशों का देंगे जवाब'

सीएम हेमंत सोरेन ने जामताड़ा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “बीजेपी के ये राजनीतिक गिद्ध अब संथाल परगना, बिहार और बंगाल के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाना चाहते हैं. ऐसे लोगों को बोरी में भरकर गुजरात के समुद्र में फेंक देना चाहिए. एक तरफ पूंजीपतियों का समूह है, तो दूसरी तरफ गरीब. उनकी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.”

सीएम सोरेन ने दावा किया कि गुजरात का एक गिरोह पूरे देश में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने पर तुला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि वे दूसरे राज्यों से नेताओं को ‘आयात’ कर नफरत के बीज बोते हैं. सोरेन ने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की प्रस्तावित ‘परिवर्तन यात्रा’ पर निशाना साधा और दावा किया कि इसका इस्तेमाल सांप्रदायिक विवाद को भड़काने के लिए किया जाएगा.  

उन्होंने आरोप लगाया, “वे (भाजपा नेता) गांव-गांव और पंचायत-पंचायत घूम कर यह धारणा फैलाएंगे कि हिंदू खतरे में हैं. वे संघर्ष को भड़काने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों के साथ-साथ आदिवासी तथा गैर-आदिवासी समुदायों के बीच विभाजन पैदा करेंगे.” 

सोरेन ने दावा किया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘हिंदू-मुस्लिम राजनीति’ की, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें (भाजपा) को काफी नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी इस तरह के परिणाम सामने आएंगे.

यशवंत सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर क्यों रखा पार्टी का नाम? खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: अपनी मां को लोहे के डंडे और लाठियों से पीटकर मार डाला, जला दिया शव, आरोपी अरेस्ट
झारखंड: अपनी मां को लोहे के डंडे और लाठियों से पीटकर मार डाला, जला दिया शव, आरोपी अरेस्ट
'असुरी शक्तियों के कब्जे में है झारखंड', रघुवर दास ने कांग्रेस को भी घेरा, बताया 'भ्रष्टाचार की जननी'
'असुरी शक्तियों के कब्जे में है झारखंड', रघुवर दास ने कांग्रेस को भी घेरा, बताया 'भ्रष्टाचार की जननी'
Jharkhand Politics: 'BJP की तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीती', बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'BJP की तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीती', बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में मालगाड़ी हुई बेपटरी, 4 घंटे थमा रेल ट्रैफिक, जंगल में खड़ी रही वंदे भारत
पश्चिमी सिंहभूम में मालगाड़ी हुई बेपटरी, 4 घंटे थमा रेल ट्रैफिक, जंगल में खड़ी रही वंदे भारत

वीडियोज

खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
Embed widget