एक्सप्लोरर

Dhanbad News: जमीन में समाया जिंदा शख्स! एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला शव

Jharkhand News: धनबाद में गॉफ में गिरे व्यक्ति के शव को एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. अंचल अधिकारी ने हादसे को जांच का विषय बताया.

Dhanbad: झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) के झरिया घनुडीह (Jharia Ghanudih) में शुक्रवार (28 जुलाई) को भूमिगत आग से बने गॉफ में एक शख्स गिर गया. मामले की सूचना मिलते ही बीसीसीएल कोलयरी प्रबंधन (BCCL Colliery) जांच के लिए एक टीम भेजी. टीम की  पुष्टि के बाद शनिवार (29 जुलाई) को पटना से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद, गॉफ में गिरे शख्स के शव को बाहर निकाला. हादसे में मृतक की पहचान परमेश्वर चौहान के रुप में हुई है.

बताया जा रहा है कि घनुडीह गांधी चबूतरा के पास भूमिगत आग से पहले से गॉफ बना हुआ था. जिससे लगातार आग के साथ साथ धुआं निकलता था. मृतक परमेश्वर चौहान घनुडीह का रहने वाला था, जहां वह कोयला चुनकर अपनी आजीविका चलाता था. रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह कोयला चुनने गया था. इसी दौरान  गांधी चबूतरे के पास बने गॉफ के पास उसका पैर फिसल गया. शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, गहराई अधिक होने की वजह से लोग उसके बचाने में नाकाम रहे. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक परमेश्वर चौहान का पूरा परिवार बेलगड़िया टाउनशिप में रहता है. आजीविक के लिए वह घनुडीह में ही रहता था. हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. 

एनडीआरएफ ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाल शव

घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने कोलयरी प्रबंधन और बचाव दल को मौके पर भेजा, लेकिन किसी की भी गॉफ में उतरने की हिम्मत नहीं हुई. जिसके बाद टीम पूरे मामले को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन को अवगत कराया. जिसके बाद पटना से एनडीआरएफ की 15 सदस्यी टीम को बुलाया गया. भूमिगत आग के कारण रेस्क्यू आसान नहीं था. लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भूमिगत आग में समाये शख्स परमेश्वर चौहान के शव को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला. एनडीआरएफ के रेस्क्यू अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर किसी का भी उतर पाना संभव नहीं था, क्योंकि वहां लगभग 200 डिग्री सेल्सियस हीट थी. साथ ही साथ गैस रिसाव भी हो रहा था. ऐसे में जितनी दूरी से हो सकता था रेस्क्यू किया गया और मृतक के शव को बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि शव का अधिकतर भाग जलकर खाक हो गया है. थी. बचे हुए शरीर के हिस्से को ही कपड़ों के साथ बाहर निकाला जा सका.

अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बेलगडिया में बसाया गया

गौरतलब है कि झरिया के अग्नि प्रभावित कई परिवारों को बेलगडिया टाउनशिप में बसाया गया. जबकि कई परिवारों को अभी भी अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से हटाकर वहां बसाया जाना है. मौके पर पहुंचे झरिया के अंचल अधिकारी परमेश्वर कुशवाहा ने बताया कि मृतक को पहले ही बेलगड़िया में आवास मुहैया कराया जा चुका है. उसके सभी परिजन बेलगड़िया में रहते हैं, परमेश्वर चौहान यहां कैसे पहुंचा यह जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि जैसे ही घटना कि जानकारी हुई उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू करवाया. हालांकि शख्स की जान नहीं बचाई जा सकी, लेकिन उसके शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: दुमका में गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या, कांवाड़ियों के वेश में आए बदमाशों ने मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया
बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया
Jharkhand News: धनबाद में जमीन फटी और ढह गया मकान, परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, अवैध खनन का आरोप
धनबाद में जमीन फटी और ढह गया मकान, परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, अवैध खनन का आरोप
Jharkhand News: हजारीबाग में राम नवमी शोभायात्रा में 2 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
झारखंड: हजारीबाग में राम नवमी शोभायात्रा में 2 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
झारखंड: खूंटी में दो पक्षों में तनाव, रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
झारखंड: खूंटी में दो पक्षों में तनाव, रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंग के बीच लॉकडाउन के वायरल नोटिस का क्या है सच? शेयर करने से पहले जान लीजिए हकीकत
जंग के बीच लॉकडाउन के वायरल नोटिस का क्या है सच? शेयर करने से पहले जान लीजिए हकीकत
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
'क्वीन 2' में दिखेंगी कंगना रनौत, अप्रैल के आखिर तक शुरू होगी शूटिंग, ऐसी होगी कहानी
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Video:
"सर गैस नहीं मिल रहा है" पीएम मोदी की रैली में युवक ने लगाई गुहार, फिर प्रधानमंत्री ने यूं किया रिएक्ट
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी
Embed widget