एक्सप्लोरर

Dumri Bypoll Result 2023: झारखंड में INDIA या NDA...किसने मारी बाजी? सामने आया डुमरी उपचुनाव का रिजल्ट

Dumri Bypoll Result 2023: एनडीए ने पूर्व नेता दमोदर महतो की पत्नी यशोदा देवी को चुनाव मैदान में उतारा, जबकि INDIA ने जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी पर भरोसा जताया.

Dumri Bypoll Result 2023: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन की जेएमएम उम्मीदवार बेबी देवी ने एनडीए के यशोदा देवी को करारी शिकस्त दी है. बेबी देवी ने एनडीए नेता को भारी मतों के अंतर से हराया है. बेबी देवी 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीती हैं. डुमरी सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे, जिसमें 64.84 प्रतिशत मतदान हुआ था. पिछल कई सालों से यहां झामुमो जीत दर्ज करती आई है.

जगरनाथ महतो के निधन के बाद हुआ उपचुनाव

आपको बता दें कि पूर्व शिक्षा मंत्री और जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो के निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया. उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल झामुमो और विपक्षी पार्टी एनडीए के बीच था. झामुमो ने जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी पर भरोसा जताया. जबकि आजसू ने पूर्व नेता दमोदर महतो की पत्नी यशोदा देवी को टिकट दिया.

I.N.D.I.A और NDA में कांटे की टक्कर हुई

डुमरी उपचुनाव में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई. पहले चरण से तौथे चरण तक झामुमो की बेबी देवी आगे थीं. इसके बाद पांचवें चरण से 14वें चरण तक यशोदा देवी ने बढ़त बनाई, लेकिन 15वें चरण से बेबी देवी आगे हुईं तो पीछ मुड़कर नहीं देखा और और धीरे-धीरे निर्णायक बढ़त बना ली और चुनाव जीत लिया. 2024 के चुनाव से पहले राज्य में सत्ताधारी झामुमो के लिए यह बड़ी राहत है.

कौन हैं बेबी देवी?

बेबी देवी झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं. जगरनाथ महतो के मंत्री बनने से पहले वह कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रही. उनका जन्म धनबाद के गोमो में हुआ. वह टुंडी विधानसभा क्षेत्र स्थित जीतपुर गांव के एक किसान परिवार से आती हैं. उनकी शिक्षा दीक्षा की बात करें तो उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की है. उनके दो भाई और एक बहन है.

ये भी पढ़ें- Dumri Bypoll Result 2023 Live: डुमरी उपचुनाव के सातवें राउंड की मतगणना पूरी, यशोदा की बढ़त बरकरार, पीछे रह गईं बेबी देवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के प्रदर्शन स्थल की काटी गई बिजली? हेमंत सरकार पर आरोप
रांची प्रोटेस्ट: छात्रों के प्रदर्शन स्थल की काटी गई बिजली? हेमंत सरकार पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget