एक्सप्लोरर

Jharkhand Tribal University: झारखंड में खुलेगी पूर्वी भारत की पहली ट्राइबल यूनिवर्सिटी, जानें- क्या होगा नाम 

Tribal University: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि, राज्य की भाषा-संस्कृति को ध्यान में रखते हुए ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय लिया है. नाम पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय होगा.

Jharkhand Assembly Session: झारखंड (Jharkhand) में पूर्वी भारत की पहली ट्राइबल यूनिवर्सिटी (Tribal University) की स्थापना की जाएगी. झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) ने बुधवार को इससे जुड़े विधेयक को पारित कर दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों ने अपनी भाषा-संस्कृति को संरक्षण दिया है, लेकिन झारखंड में अब तक इसके बारे में ईमानदारी से नहीं सोचा गया था. इसलिए हमारी सरकार ने अपने राज्य की भाषा-संस्कृति को ध्यान में रखते हुए ट्राइबल यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय लिया है. 

ये होगा जनजातीय विश्वविद्यालय का नाम 
प्रस्तावित यूनिवर्सिटी का नाम पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय होगा. पंडित मुर्मू को जनजातीय संताली भाषा का सबसे बड़ा संवर्धक माना जाता है. उन्होंने 'ओलचिकी' का आविष्कार किया. संथाली भाषा की ज्यादातर कृतियों और साहित्य की रचना इसी लिपि में की गई है. मयूरभंज आदिवासी महासभा ने उन्हें गुरु गोमके (महान शिक्षक) की उपाधि प्रदान की थी. ये विश्वविद्यालय उनकी स्मृतियों को समर्पित होगा. कुछ माह पहले हुए झारखंड की जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में भी जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने पर सहमति बनी थी. इसे धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने बुधवार को विधेयक पारित कराया. 

चिन्हित कर ली है गई है जमीन 
ये यूनिवर्सिटी जमशेदपुर के गालूडीह और घाटशिला के बीच स्थापित होगी. सरकार ने इसके लिए 20 एकड़ जमीन भी चिन्हित कर ली है. विधेयक पर चर्चा के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि इसके माध्यम से जनजातीय भाषाओं और आदिवासी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने, उनपर शोध करने तथा आदिवासी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाएगा.

जनजातीय समुदाय की अपनी भाषा-लिपि है
बता दें कि, 2011 की जनगणना के मुताबिक झारखंड में जनजातीय समुदाय की आबादी 26 प्रतिशत से अधिक है. जनजातीय समुदाय की अपनी भाषा-लिपि है. इसमें संथाली, खोरठा, कुरमाली आदि प्रमुख हैं. झारखंड से सटे राज्यों बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार में भी जनाजातीय समुदाय की आबादी है. ट्राइबल यूनिवर्सिटी के लिए जो जगह चिन्हित की गई है, वो राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे है. विश्वविद्यालय का निर्माण होने से पड़ोसी राज्यों के विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे. फिलहाल, बंगाल में कोई जनजातीय विश्वविद्यालय नहीं है, वहीं ओडिशा में एक निजी जनजातीय विश्वविद्यालय है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand News: भतीजे की पत्नी से हुआ चाचा को इश्क, अब चाची हैं परेशान...आगे खुद पढ़ें

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में बढ़ी कोविड मरीजों की संख्या, इस जिले में तेजी से फैल रहा है संक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel Iran War: खाड़ी में फंसे झारखंड के लोगों की सुरक्षा की चिंता! CM हेमंत सोरेन बोले- 'मैं PM मोदी से...'
खाड़ी में फंसे झारखंड के लोगों की सुरक्षा की चिंता! CM हेमंत सोरेन बोले- 'मैं PM मोदी से...'
साहिबगंज चुनाव: किंग मेकर के रोल में CM के 'खास' पंकज मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत तय
साहिबगंज चुनाव: किंग मेकर के रोल में CM के 'खास' पंकज मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत तय
ईरान पर कांग्रेस का बयान, निशिकांत दुबे ने याद दिलाई खामेनेई की यह पुरानी टिप्पणी, कहा- इसको भी याद कर लेते
ईरान-इजरायल युद्ध पर कांग्रेस का बयान, निशिकांत दुबे ने याद दिलाई खामेनेई की यह पुरानी टिप्पणी
गिरिडीह: तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट, सोना-चांदी समेत 3 लाख से ज्यादा का कैश लेकर बदमाश फरार
गिरिडीह: तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट, सोना-चांदी समेत 3 लाख से ज्यादा का कैश लेकर बदमाश फरार

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget