एक्सप्लोरर

शपथ के बाद हेमंत सोरेन की पहली परीक्षा, 8 जुलाई को होगा फ्लोर टेस्ट

Hemant Soren News: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं. वहीं अब आठ जुलाई यानि कल उनकी नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा.

Hemant Soren Government Floor Test: हेमंत सोरेन ने झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. वहीं अब शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सोरेन की पहली परीक्षा होने वाली है. नई सरकार का कल फ्लोर टेस्ट होना है. वहीं विश्वास मत हासिल करने के बाद नौ जुलाई को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.

बता दें कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 45 रह गई है, जिनमें झामुमो के 27, राजद का एक और कांग्रेस के 17 विधायक शामिल हैं. झामुमो के दो विधायक-नलिन सोरेन और जोबा माझी अब सांसद हैं, जबकि जामा से विधायक सीता सोरेन ने बीजेपी के टिकट पर आम चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था.

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिशुनपुर से विधायक चमरा लिंडा और बोरियो से विधायक लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है.

इसी तरह, विधानसभा में बीजेपी के विधायकों की संख्या घटकर 24 रह गई है, क्योंकि बीजेपी के दो विधायक- ढुलू महतो (बाघमारा) और मनीष जायसवाल (हजारीबाग) ने लोकसभा चुनाव लड़ा था और वे अब सांसद हैं.

बीजेपी ने चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल होने वाले मांडू सीट से विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को निष्कासित कर दिया है. हालांकि, पटेल ने अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है. झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 76 सदस्य हैं.

वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य डॉक्टर अजय कुमार ने गुरुवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन इस साल राज्य में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का चेहरा होंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री बदलने से विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. बल्कि हम 2019 के चुनाव की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें

'हमारे पास अब समय कम है इसलिए...', हेमंत सोरेन के CM बनने पर बोलीं पत्नी कल्पना सोरेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में गूंजा 'जोहार- जोहार', कोकराझार में हेमंत सोरेन की चुनावी सभा, बोले- 'जनता तीर धनुष को...'
असम में गूंजा 'जोहार- जोहार', कोकराझार में हेमंत सोरेन की चुनावी सभा, बोले- 'जनता तीर धनुष को...'
Dhanbad News: राम नवमी जुलूस के बीच भड़का विवाद, धनबाद में पत्थरबाजी से 6 लोग घायल, प्रशासन अलर्ट
राम नवमी जुलूस के बीच भड़का विवाद, धनबाद में पत्थरबाजी से 6 लोग घायल, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: जमीन के झगड़े में फंसा पलामू का गांव, ईंट भट्टा पर विवाद गहराया, प्रशासन पर भी उठे सवाल
जमीन के झगड़े में फंसा पलामू का गांव, ईंट भट्टा पर विवाद गहराया, प्रशासन पर भी उठे सवाल
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US No Kings Protests: अपने ही देश में घिरे डोनाल्ड ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
अपने ही देश में घिरे ट्रंप! अमेरिका में ‘नो किंग्स’ विरोध प्रदर्शन, ईरान युद्ध के बीच क्यों हो रहा बवाल?
Haryana News: 'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
'जब उसकी ही टीम लोग छोड़ जाएं...', भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा हमला
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
Embed widget