एक्सप्लोरर

मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा पर BJP का एक्शन, झारखंड में चढ़ा सियासी पारा

Jayant Sinha News: बीजेपी ने हजारीबाग से अपने मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा पर एक्शन लिया है. बता दें कि हजारीबाग सीट से इस बार जयंत सिन्हा को पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिया गया.

हजारीबाग सीट पर वोटिंग खत्म होते ही बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा सांसद जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नए कैंडिडेट के ऐलान के बाद उन्होंने प्रचार से दूरी बनाई, जिस पर पार्टी ने एक्शन लिया है. बता दें कि हजारीबाग सीट पर बीजेपी ने इस बार जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को मैदान में उतारा. इस सीट से जयंत सिन्हा लगातार दो बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचने में कामयाब रहे.

हाल में कांग्रेस में शामिल हुए थे बेटे आशिर सिन्हा

हाल ही में उनके बेटे आशिर सिन्हा ने कांग्रेस का दामन दाम लिया था. जयंत सिन्हा के पिता यशवंत सिन्हा पहले ही 2018 में बीजेपी का साथ छोड़ चुके हैं. 

कारण बताओ चिट्ठी में क्या लिखा है?

प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू की तरफ से जारी एक चिट्ठी में कहा गया है कि आपके (जयंत सिन्हा) रवैये से पार्टी की छवि धूमिल हुई है. चिट्ठी में कहा गया, "जब से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी द्वारा मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है, तब से आप न तो चुनाव प्रचार और न ही संगठनात्मक कार्य में रूच ले ररे हैं. अपने मताधिकारी का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश के अनुसार आपसे इस संबंध में दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण दें."

जयंत सिन्हा ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि टिकट बंटवारे से पहले जयंत सिन्हा ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि वह भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. 

हजारीबाग सीट पर वोटिंग का आंकड़ा?

सोमवार (20 मई) को झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग हुई. तीनों सीटों पर कुल 63.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. चतरा लोकसभा सीट पर 62.96 फीसदी, हाजारीबाग सीट पर 64.51 फीसदी और कोडरमा सीट पर 61.86 फीसदी वोटिंग हुई.

बची हुई सीटों पर 25 मई को वोटिंग

इससे पहले 13 मई को झारखंड की सिंहभूम, खूंटी, लोहरदग्गा और पलामू लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. बची हुईं गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को वोटिंग होगी.

गांडेय सीट पर अब तक कितनी वोटिंग? हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आजमा रहीं किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: डीजे विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने युवक की हत्या, तीन घायल
गिरिडीह: डीजे विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने युवक की हत्या, तीन घायल
JDU विधायक का बड़ा दावा, 'राज्यसभा भेजना नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की सुनियोजित साजिश'
JDU विधायक का बड़ा दावा, 'राज्यसभा भेजना नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की सुनियोजित साजिश'
Pakur News: होली के दिन खून की होली! युवक की धारदार हथिया से हत्या, पिता लगाते रहे मदद की गुहार
पाकुड़: होली के दिन खून की होली! युवक की धारदार हथिया से हत्या, पिता लगाते रहे मदद की गुहार
Giridih News: होली का जश्न बदला मातम में, गोदावरी नदी में डूबे दो युवक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव
गिरिडीह: होली का जश्न बदला मातम में, गोदावरी नदी में डूबे दो युवक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव

वीडियोज

Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कम बोलते थे, डेली रूटीन से करता था काम', मां ने बताया UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का संघर्ष
'कम बोलते थे, डेली रूटीन से करता था काम', मां ने बताया UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का संघर्ष
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Pregnancy In Space: क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
क्या अंतरिक्ष में हो सकती है प्रेग्नेंसी, मां के पेट में बच्चे पर कितना पड़ेगा असर?
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
पानीपत की बेटी श्रेया गुप्ता ने UPSC में पाई 114वीं रैंक, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
Embed widget