एक्सप्लोरर

Deoghar Ropeway Accident: आसमान और जमीन के बीच फंसीं 48 जिंदगियां, 2 की मौत, 19 पर्यटक निकाले गये, सीएम ने कहा- बचाव के सभी प्रयास जारी

Deoghar News: झारखंड के देवघर में त्रिकुटी पहाड़ के पास बड़ा हादसा हो गया है. रोपवे में कई पर्यटक फंसे हैं. दो पर्यटकों की मौत भी हो गई है. सीएम ने कहा बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.

झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) में त्रिकुटी पहाड़ के रोपवे (Ropeway) में फंसे पर्यटकों को सकुशल नीचे उतारने के लिए जिला प्रशासन एवं NDRF की टीम आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. राज्य सरकार के विशेष अनुरोध पर इंडियन एयर फोर्स (Indian Air Force) के हेलीकॉप्टर द्वारा फंसे यात्रियों के सकुशल वापसी कराई जाएगी. समाचार लिखे जाने तक कुल 19 पर्यटकों को निकाला जा चुका है, इनमें से तीन को सदर अस्पताल, देवघर रेफर किया गया है. जबकि 29 पर्यटक अभी भी फंसे हुए हैं.

ITBP के PRO विवेक पांडे ने कहा कि ऑपरेशन जारी है. उन्हें खाना भी पहुंचाया जा रहा है. सेना, NDRF, वायु सेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज देर शाम तक शायद हम सभी लोगों को सुरक्षित ट्रालियों से बाहल निकाल दें.

NDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी

इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर के आज पूर्वाहन 6:30 पर त्रिकुटी पर्वत पहुंचने की संभावना है. इसके साथ ही आइटीबीपी ,इंडियन आर्मी और NDRFकी टीम त्रिकूट पर्वत पहुंच चुकी है. हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी फंसे पर्यटकों को सकुशल ट्रॉली से नीचे उतारा जाएगा.

सीएम हेमंत सोरेन ने कही बड़ी बात

झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि NDRF, भारतीय वायुसेना और गरुड कमांडो द्वारा सहायता ली जा रही है. जिन्होंने उस रोपवे को बनाया था उनकी टीम भी वहां पहुंच गई है. बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं. चीज़ों पर सरकार की पूरी नज़र हैं. 

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, दर्जनों घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी भी 48 यात्री विभिन्न ट्रॉली में फंसे हुए हैं. सभी यात्रियों के सकुशल वापसी के लिए कल से ही घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद से बचाव एवं राहत कार्य जारी है. घटना में दो पर्यटकों की मृत्यु हो गई है एवं एक गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.


Deoghar Ropeway Accident: आसमान और जमीन के बीच फंसीं 48 जिंदगियां, 2 की मौत, 19 पर्यटक निकाले गये, सीएम ने कहा- बचाव के सभी प्रयास जारी

बता दें कि देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत त्रिकुट पहाड़ पर रोपवे में अचानक खराबी आने के कारण कई पर्यटक ट्रॉली में फंस गए हैं. इन्हें सकुशल नीचे उतारने के लिए NDRF की टीम जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में जुड़े हुए हैं. रोपवे में फंसे पर्यटकों से लगातार धैर्य बनाए रखने की अपील की जा रही है.

साथ ही विशेष जानकारी भी राहत कार्य से संबंधित में दी जा रही है. जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं पुलिस कप्तान सुभाष चंद्र जाट रविवार से ही घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं एवं बचाव एवं राहत कार्य के लिए किए जा रहे हैं एक-एक गतिविधि की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

जानें क्यों खास है त्रिकुट पहाड़?

त्रिकुट पहाड़ देवघर में सबसे रोमांचक पर्यटनस्थलों में से एक है. ट्रेकिंग, रोपेवे, वन्यजीवन एडवेंचर्स के लिए जाना जाता है. लोकप्रिय पिकनिक स्थान और तीर्थयात्रा के लिए एक जगह भी है. चढ़ाई पर घने जंगल में प्रसिद्ध त्रिकुटाचल महादेव मंदिर और ऋषि दयानंद की आश्रम है. रोपेवे पर्यटकों को मुख्य चोटी के शीर्ष पर ले जाता है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड में 14 मई से चार चरणों में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर से होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असुरी शक्तियों के कब्जे में है झारखंड', रघुवर दास ने कांग्रेस को भी घेरा, बताया 'भ्रष्टाचार की जननी'
'असुरी शक्तियों के कब्जे में है झारखंड', रघुवर दास ने कांग्रेस को भी घेरा, बताया 'भ्रष्टाचार की जननी'
Jharkhand Politics: 'BJP की तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीती', बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'BJP की तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण की राजनीती', बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में मालगाड़ी हुई बेपटरी, 4 घंटे थमा रेल ट्रैफिक, जंगल में खड़ी रही वंदे भारत
पश्चिमी सिंहभूम में मालगाड़ी हुई बेपटरी, 4 घंटे थमा रेल ट्रैफिक, जंगल में खड़ी रही वंदे भारत
Seraikela News: मां ने ही की अपनी 3 साल की मासूम बेटी की हत्या, बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर रची साजिश
सरायकेला में मां ने ही की अपनी 3 साल की मासूम बेटी की हत्या, बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर रची साजिश

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget