एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव: जेडीयू, आजसू और एलजेपी आर को बीजेपी ने कौन-कौन सी सीटें दी? देखें लिस्ट

Jharkhand Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीटों का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं यहां आजसू, जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों का ऐलान कर दिया गया है. असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में बीजेपी 68, आजसू दस लोजपा एक तो वहीं जेडीयू दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आइए जानते हैं यहां जेडीयू, आजसू और एलजेपी आर किस-किस सीट पर चुनाव लड़ेगी. 

आजसू इन सीटों पर लड़ेगी

आजसू दस सीटों पर लड़ेगी जिसमें, सिली, रामगढ़, गोमिया, ईसागढ़ ,मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर विधानसभा सीट शामिल है.

जेडीयू  को मिली ये सीटें

जेडीयू झारखंड में तमाड़ और जमशेदपुर विधानसभा से चुनाव लड़ेगी.

लोजपा के हिस्से में आई एक सीट

झारखंड के चतरा से लोजपा चुनाव लड़ेगी. इसमें दिलचस्प ये है कि चिराग पासवान की पार्टी की महज एक ही सीट दी गई है. हालांकि इससे पहले पासवान दावा कर चुके थे कि अगर एनडीए में सीट शेयरिंग पर बात बनी तो ठीक अगर नहीं बनती है तो हमारी पार्टी यहां अकेले लड़ने में भी सक्षम है.

बता दें कि शुक्रवार (18 अक्टूबर) से झारखंड में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी और सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.

नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार समेत केवल पांच लोग ही निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं. सामान्य उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 10,000 रुपये निर्धारित की गई है जबकि अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों को जमानत राशि के तौर पर 5,000 रुपये जमा करने होंगे। प्रत्येक उम्मीदवार चुनाव प्रचार पर अधिकतम 40 लाख रुपये खर्च कर सकता है.

गौरतलब है कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे.

ये भी पढ़ें

झारखंड में BJP और नीतीश कुमार की पार्टी में बनी सहमति, जानें किन सीटों पर लड़ेगी JDU?

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में पिता ने 3 बेटियों का गला काटकर की हत्या, पत्नी और बेटा भागकर बचे; आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह में पिता ने 3 बेटियों का गला काटकर की हत्या, पत्नी और बेटा भागकर बचे; आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand Rajya Sabha Chunav: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के बीच रिजॉर्ट पॉलिटिक्स! तेलंगाना भेजे जाएंगे विधायक?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के बीच रिजॉर्ट पॉलिटिक्स! तेलंगाना भेजे जाएंगे विधायक?
JMM और कांग्रेस के बीच सुलझा राज्यसभा सीट बंटवारे का विवाद, अब झारखंड में कौन लड़ेगा चुनाव?
JMM और कांग्रेस के बीच सुलझा राज्यसभा सीट बंटवारे का विवाद, अब झारखंड में कौन लड़ेगा चुनाव?
झारखंड राज्यसभा चुनाव बना दिलचस्प, अभी तक 5 उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन फॉर्म
झारखंड राज्यसभा चुनाव बना दिलचस्प, अभी तक 5 उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन फॉर्म

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget