एक्सप्लोरर

Jharkhand Budget 2023: अपनी ही सरकार के खिलाफ CM सोरेन के विधायक ने खोला मोर्चा, बहंगी लेकर पहुंचे विधानसभा

Jharkhand Budget Session 2023: जेएमएम विधायक ने झारखंड सरकार पर जनता को भरमाने का आरोप लगाया. डोमिसाइल पॉलिसी और युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि कहीं कोई काम नहीं हो रहा है.

JMM MLA Lobin Hembrom News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेंब्रम ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों और युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन वह सरकार के प्रति अपना विरोध जताने के लिए बहंगी लेकर पहुंचे और विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया. संथाल परगना की बोरियो सीट के विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के नाम पर सत्ता में आई हेमंत सरकार में इन्हीं संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है. खनिज से लेकर पत्थर तक की लूट मची है. 

कहा- युवाओं को झुनझुना थमाया

विधायक के मुताबिक उन्होंने बार-बार इसकी आवाज उठाई, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी नहीं सुनते. यह सरकार जनता को भरमा रहा है. स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बनाई गई, युवाओं को झांसे में रखा जा रहा है. जनजातीय क्षेत्रों के हितों के संरक्षण के लिए पेसा कानून है, लेकिन इसका सरेआम उल्लंघन हो रहा है. 1932 के खतियान पर आधारित डोमिसाइल पॉलिसी के नाम पर हेमंत सरकार ने युवाओं को झुनझुना थमाने का काम किया है. कहीं कोई काम नहीं हो रहा है.

यह पूछे जाने पर कि आप पार्टी में अकेले हैं, जो इस तरह की बात कह रहे हैं? इसके जवाब में विधायक लोबिन ने कहा कि हम तो अकेले चले हैं, हमारा कारवां बढ़ता जाएगा. बता दें कि इसके पहले शराबबंदी, संथाल परगना के इलाकों में अवैध खनन, पारसनाथ पर्वत विवाद सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर भी लोबिन हेम्ब्रम सरकार के खिलाफ बयान देते रहे हैं. बता दें कि 27 फरवरी को झारखंड विधानसभा में बजट सत्र शुरू हुआ था. जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई थी. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

ये भी पढ़ें: Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को ED का समन, आज हो सकती है पूछताछ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget