एक्सप्लोरर

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'लोकसभा चुनाव नजदीक है तो...'

Women Reservation Bill Passed: सीएम सोरेन ने कहा, राज्य सरकारें अपने स्तर पर काम कर रही हैं. देश स्तर में भी कुछ ऐसा होना चाहिए, जिसमें महिलाओं के लिए स्पष्टता से चीजें आनी चाहिए.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) महिला आरक्षण (Women Reservation Bill) पर कहा कि, मैं हमेशा महिलाओं के अधिकार के पक्ष में खड़ा रहता हूं. यह बिल आते ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. खासकर अपने नाम को लेकर, जबकि यह तो 'महिला आरक्षण बिल' है. सीएम ने कहा, आज महिलाएं समान भागीदार के रूप में खड़ी हो रही हैं. स्वाभाविक रूप से उन्हें अधिकार देने का दायित्त्व सरकार का है. मैं तो पक्ष में हूं कि महिलाओं को अधिकार मिले.

सोरेन ने कहा कि हमारे राज्य में त्रिस्तरीय व्यवस्था है, जिसमें हमने महिलाओं को 50% आरक्षण दिया है, लेकिन इससे अधिक महिलाएं चुनकर आती हैं. विधानसभा में भी झारखंड देश का तीसरा-चौथा राज्य है, जिसमें महिलाओं की सर्वाधिक भागीदारी है. राज्य सरकारें अपने स्तर पर काम कर रही हैं. देश स्तर में भी कुछ ऐसा होना चाहिए, जिसमें महिलाओं के लिए स्पष्टता से चीजें आनी चाहिए. ऐसी कोई चीज न लायें, जिसमें हिडेन एजेंडा है.

लोकसभा चुनाव के समय क्यों लाया गया ये बिल?

जब लोकसभा चुनाव नजदीक है, तब यह बिल लाया गया है. राज्य सरकार जब जनता को अधिकार देती है, तो कुछ लोग इसे रेवड़ियां बांटना कहते हैं. अब केंद्र सरकार के इस कदम को क्या कहा जाए? सीएम ने कहा कि महिलाओं के मुद्दे पर सभी लोगों को साथ लेकर एक समग्र विचार के साथ आगे बढ़ाना होगा, तभी यह सार्थक होगा. सीएम ने कहा कि आजादी के बाद से देश में कई कानून बने, कई नियम बने. मैं आदिवासी समुदाय से आता हूं. एसटी-एससी रिजर्वेशन की बात संविधान में है. आज आदिवासी दलित किन जगहों पर हैं, ये भी एक चर्चा का विषय होना चाहिए. 

ईडी के समन पर विधि विशेषज्ञों से ले रहे हैं राय

सीएम ने बताया कि वो दिल्ली में कुछ विधि विशेषज्ञों से भी राय ले रहे हैं. ईडी ने चौथा समन भेज कर उन्हें 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. सीएम ने ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट द्वारा 18 सितंबर को हुई सुनवाई में उन्हें हाईकोर्ट जाने की सलाह दी. इसी दौरान ईडी की ओर से उन्हें चौथा समन भेज दिया गया. सीएम इस मुद्दे पर विधि विशेषज्ञों से मिल रहे हैं.

आप मुझे बड़ी सजा देते हैं... आज आप भटके हुए हैं.... तो आप इस कुर्सी पर बैठ जाइए... खरगे-धनखड़ की बहस में कूदे जयराम रमेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget