एक्सप्लोरर

Jharkhand: कंपनी ने नौकरी से निकाला, शख्स ने विरोध में लाल झंडा लगाकर रोक दी ट्रेन

नौकरी से हटाए जाने से नाराज युवक ने मालगाड़ी ट्रेन को 45 मिनट तक रोके रखा. हालांकि बाद में रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस के समझाने पर वह मान गया, जिसके बाद ट्रैक पर परिचालन शुरु हुआ.

Jharkhand: बोकारो (Bokaro) में एक युवक ने कंपनी द्वारा नौकरी से हटाए जाने के विरोध में ट्रेन रोक दी. वह खुद को वापस नौकरी में रखने की मांग कर रहा था. उसने ट्रैक पर लाल झंडा लगाकर जिस ट्रेन को रोका, वह मालगाड़ी थी. बाद में पुलिस (Police) ने झंडा हटाया तो मालगाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हुई. यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

मामला बोकारो जिले के ललपनिया स्थित टीटीपीएस (तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन) से संबंधित है. बताया गया कि इसी जिले के तुलबुल गांव का रहने वाला रंजीत कुमार टीटीपीएस में आउटसोसिर्ंग के आधार पर काम करने वाली कोडेक कंपनी में काम करता था. कंपनी ने दो माह पहले उसे नौकरी से हटा दिया. रंजीत इससे निराश था. 

नौकरी पर ना रखने पर पीड़ित ने दी आमरण अनशन की धमकी
रंजीत कुमार ने वापस अपने आपको नौकरी पर रखने की मांग कंपनी के अधिकारियों से की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी. इस पर उसने कंपनी को बीते 13 दिसंबर को लिखित तौर पर सूचना दी थी कि वह अपनी मांग को लेकर आमरण अनशन करेगा.

लाल झंडा लगने से 45 मिनट तक रुकी रही मालगाड़ी ट्रेन
बुधवार को उसने अपने गांव के पास बोकारो नदी पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर लाल झंडा लगा दिया. इसकी वजह से टीटीपीएस में कोयला अनलोड कर डुमरी बिहार स्टेशन लौट रही मालगाड़ी लगभग 45 मिनट तक ट्रैक पर रुकी रही. इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस ने टीटीपीएस प्रबंधन से बात करने के बाद ट्रैक से झंडा हटाया, तब इसपर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. इस रेलवे ट्रैक का उपयोग मुख्य रूप से कोयला ट्रांसपोटिर्ंग के लिए होता है.

पुलिस के कहने पर युवक ने हटाया लाल झंडा
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक थाना प्रभारी ने युवक को समझाते हुए जाम हटाने की बात कही, जिसके बाद वह मान गया. थाना प्रभारी ने टीटीपीएस प्रबंधन से बात कर उक्त युवक से मिलने का आग्रह किया जिसके बाद युवक प्रबंधन से मिलने चला गया. पुलिस ने टीटीपीएस प्रबंधन से बात करने के बाद ट्रैक से झंडा हटाया, जिसके बाद उस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें: Sammed Shikharji: स्कूली बच्चों को पहाड़ पर जाने से रोकने पर बवाल, ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं, सोरेन सरकार पर बढ़ा दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget