एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव: रणधीर सिंह की हैट्रिक में चुन्ना सिंह बनेंगे रोड़ा? समझें सारठ विधानसभा सीट का समीकरण

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जेएमएम ने 35 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें सारठ सीट से उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को टिकट दिया गया है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी कुछ ही दिन बचे हैं. बीजेपी अब तक पहली लिस्ट में 66 प्रत्याशियों पर औपचारिक मुहर लगा चुकी है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी 35 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. ज़ाहिर है बागियों के खुद को जिताऊ साबित करने के भी तीन दिन ही बचे हैं. टिकट कटने या नाम पर मुहर नहीं लगने के बाद कई ऐसे चेहरे हैं जो टिकट की रेस में दूसरी तरफ भाग रहे हैं. 

इनमें से एक नाम है उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह का. चुन्ना सिंह ने मंगलवार देर शाम JMM की सदस्यता ले ली है. हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करने के साथ चुन्ना ने सारठ विधानसभा सीट पर दावा मज़बूत कर लिया. इसके बाद जेएमएम की पहली लिस्ट में सारठ सीट से उन्हें टिकट भी दे दिया गया.

चुन्ना सिंह का मुकाबला रणधीर सिंह से
दुमका लोकसभा के अंतर्गत सारठ विधानसभा सीट आती है. पिछड़ी जाति बहुल इस सीट से उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह 1985 से लगातार तीन चुनाव जीते. हालांकि, उसके बाद से सियासी ज़मीन खो चुके चुन्ना सिंह JMM को जीत की गारंटी देने के मकसद से एक बार फिर ताल ठोक रहे हैं.

सबसे पहले 1980 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गए. फिर 1985 में इसी सीट से निर्दलीय लड़े और जीत हुई. 1990 और 1995 के चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. साल 2000 के चुनाव में चुन्ना सिंह ने बीजेपी से चुनाव लड़ा पर हार गये. 2005 विधानसभा चुनाव में आरजेडी से पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. 

साल 2009 में कांग्रेस से फिर चुनावी मैदान में उतरे पर हार हुई. 2014 के रण में बीजेपी से चुन्ना सिंह के सामने रणधीर सिंह ने जेवीएम की टिकट पर लड़ा था. इस चुनाव में चुन्ना सिंह को रणधीर सिंह से हार का सामना करना पड़ा था. इस प्रचंड जीत के बाद रणधीर सिंह जेवीएम छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए और रघुबर दास की सरकार में कृषि मंत्री बनाए गए.

2019 का चुनाव रणधीर सिंह ने बीजेपी से लड़ा तो चुन्ना सिंह जेवीएम की टिकट पर लड़े थे. चुन्ना सिंह की तब भी हार हुई. 2024 में एक बार फिर रणधीर सिंह और चुन्ना सिंह आमने सामने हो सकते हैं. बीजेपी में रणधीर सिंह पर विश्वास जताया है जबकि जेवीएम से JMM में शामिल हुए चुन्ना पिछली दो हार का बदला लेने के मकसद से उतर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: JMM Candidate List 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 35 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन को भी टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: एम्बुलेंस न मिलने पर नवजात का शव डिब्बे में लाया पिता, BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए सवाल
एम्बुलेंस न मिलने पर नवजात का शव डिब्बे में लाया पिता, BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए सवाल
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
गिरिडीह: विमेंस डे पर DC ने महिलाओं का किया अपमान! प्रदर्शन कर रही जलसहियाओं को दी ये धमकी
गिरिडीह: विमेंस डे पर DC ने महिलाओं का किया अपमान! प्रदर्शन कर रही जलसहियाओं को दी ये धमकी
Jharkhand News: अश्लील गाने पर छात्रों संग नाच रहे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अश्लील गाने पर छात्रों संग नाच रहे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget