एक्सप्लोरर

गोल-गप्पे में छुपा था टिकट का राज़? पूर्व सीएम की बहू को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

Jharkhand Election 2024: BJP ने रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को जमशेदपुर से टिकट दिया. पूर्णिमा ने चुनाव माहौल के बीच गोलगप्पे खाते हुए पोस्ट किया था, जिस पर लोग उन्हें पहले ही भावी विधायक बताने लगे थे.

Raghuvar Das Daughter in Law Purnima Das BJP Ticket: झारखंड में विधानसभा चुनाव का आगाज़ हो गया है और इसी के तहत बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में जमशेदपुर विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को टिकट दिया गया है. दिलचस्प बात यह रही कि पूर्णिमा दास के 'गोल-गप्पों' को लेकर किए गए एक फेसबुक पोस्ट से लोग तीन दिन पहले से ही अंदाजा लगाने लगे थे कि उन्हें बीजेपी उम्मीदवार बनाया जाएगा. यह सुनने में हैरान करने वाला है, आइए जानते हैं पोस्ट में ऐसा क्या था?

दरअसल, कुछ समय पहले पूर्णिमा दास ने सहेलियों के साथ गोल-गप्पे खाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था- 'चुनावी माहौल एक तरफ और गोलगप्पों का मजा एक तरफ.' उनके इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करते हुए उन्हें भावी विधायक बनने की बधाइयां देनी भी शुरू कर दी थीं. किसी ने लिखा- 'विधायक बनने की अग्रिम बधाई' तो किसी ने कमेंट किया- 'आपको सबसे कम उम्र का मंत्री बनते देखना चाहते हैं.' बीजेपी की लिस्ट इसके तीन दिन बाद यानी शनिवार (20 अक्टूबर) को जारी हुई, जिसमें पूर्णिमा दास का नाम शामिल था. 

क्या था पूर्णिमा ललित दास का फेसबुक पोस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू ने वीडियो पोस्ट कर लिखा था, "चुनावी माहौल एक तरफ़ और गोलगप्पे का मजा एक तरफ. हम महिलाएं अगर माहौल गरम हो न तो वहां हम नरमी से पेश आती हैं. वैसे हम मार्केट आए और गोलगप्पे ना खाएं, ऐसा तो हो नहीं सकता. बाजार आने पे पता चलता है कि हमारे पास बहुत से विकल्प होते हैं, पर उनमें से उचित मूल्य और गुणवत्ता के आधार पर और इतने विकल्पों में से किसी एक के चुनाव के बाद जब हम थक जाती हैं तो ये गोलगप्पे ही हैं, जो हम में और ऊर्जा भरते हैं. हमारे फेवरेट गोलगप्पे वाले भइया हैं, जगह बताइए कौन सी है?"

बीजेपी से टिकट मिलने पर क्या बोलीं पूर्णिमा दास?
पूर्णिमा दास ने कहा, "मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिली है. यहां का इतिहास देखा जाए तो कई बड़े-बड़े धुरंधर इस सीट से निकले हैं, लेकिन कभी किसी महिला को मौका नहीं दिया गया था. अब महिला कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलेगा कि वह बाहर निकलेंगी. महिलाओं कार्यकर्ताओं को इतना विस्तृत क्षेत्र प्रदान नहीं किया जा रहा है, इसलिए मैं आगे आकर उनका प्रतिनिधित्व करूंगी. महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे दुर्व्यवहार को रोकूंगी क्योंकि महिला सम्मान प्राथमिकता है. अगर घर की महिला सुरक्षित नहीं है तो आपके देश के सुरक्षित होने का कोई महत्व नहीं रह जाता है."

यह भी पढ़ें: हरियाणा में अपनाई ये रणनीति अब झारखंड में भी लाई BJP, JMM बोली- 'पहले अपने गिरेबान में झांकें'

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
Xप्लेन: CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget