एक्सप्लोरर

Jharkhand Lok Sabha Election: झारखंड में 5 सीटों से 'फर्स्ट टाइमर' चेहरे पहुंचेंगे संसद, 10 सांसदों समेत कई MLAs की किस्मत दांव पर

Jharkhand Lok Sabha Election Chunav: झारखंड में बड़ी पार्टियों ने इस बार ज्यादा संख्या में महिला उम्मीदवार उतारे हैं. बीजेपी ने सिंहभूम से गीता कोड़ा और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी को उतारा है.

Jharkhand Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में इस बार लोकसभा का चुनाव पिछले चुनावों से कई मायनों में अलग है. यह पहली बार है, जब राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर 20 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की किस्मत दांव पर लगी है. इनमें नौ लोकसभा सांसद, एक राज्यसभा सांसद और 10 विधायक शामिल हैं. मौजूदा लोकसभा सांसदों में निशिकांत दुबे गोड्डा सीट से लगातार चौथी बार संसद पहुंचने की लड़ाई लड़ रहे हैं.

वहीं पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो और राजमहल से विजय हांसदा के सामने हैट्रिक लगाने का मौका है. कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, खूंटी से अर्जुन मुंडा, गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी और सिंहभूम से गीता कोड़ा लगातार दूसरी बार संसद पहुंचने के लिए मैदान में हैं. राज्यसभा के सांसद समीर उरांव इस बार लोहरदगा से लोकसभा पहुंचने की दावेदारी कर रहे हैं. राज्य के नौ विधायकों को बड़ी पार्टियों ने इस बार लोकसभा की जंग में उतारा है. 

इनमें हजारीबाग सीट पर बीजेपी के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जयप्रकाश भाई पटेल, गोड्डा सीट पर कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह, धनबाद में बीजेपी के ढुल्लू महतो, सिंहभूम में झामुमो की जोबा मांझी, गिरिडीह में झामुमो के मथुरा महतो, कोडरमा में सीपीआई एमएल के विनोद सिंह, दुमका में बीजेपी की सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन शामिल हैं.

इनके अलावा झामुमो के एक विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं. 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने वाले पांच 'योद्धाओं' को इस बार चुनावी पिच पर बैटिंग का मौका नहीं मिल पाया है. इनमें पिछले चुनाव में राज्य में सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज करने वाले धनबाद के सांसद पीएन सिंह भी शामिल हैं. इनके अलावा जिन सांसदों को इस बार चुनाव मैदान से बाहर होना पड़ा है, उनमें हजारीबाग से जयंत सिन्हा, चतरा से सुनील सिंह, दुमका से सुनील सोरेन और लोहरदगा से सुदर्शन भगत शामिल हैं.

महिला उम्मदीवारों की संख्या ज्यादा
राज्य में बड़ी पार्टियों ने इस बार सबसे ज्यादा संख्या में महिला उम्मीदवार उतारे हैं. बीजेपी ने सिंहभूम से गीता कोड़ा, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी और दुमका से सीता सोरेन को उतारा है. दूसरी तरफ 'इंडिया' गठबंधन ने गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, पलामू से ममता भुइयां, धनबाद से अनुपमा सिंह और सिंहभूम से जोबा मांझी को टिकट दिया है. इस तरह 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी पार्टियों ने कुल सात महिला प्रत्याशी उतारे हैं.

पांच सीटों पर नए चेहरे
यह बात भी तय मानी जा रही है कि राज्य की पांच सीटों से इस बार संसद में 'फर्स्ट टाइमर' चेहरा पहुंचेगा. धनबाद में बीजेपी के ढुल्लू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह के बीच मुकाबला माना जा रहा है. दोनों में से किसी की जीत हो संसद के लिए 'फर्स्ट टाइमर' होंगे. चतरा में बीजेपी के कालीचरण सिंह और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी के बीच मुख्य संघर्ष माना जा रहा है. दोनों में से किसी ने पहले संसद की दहलीज पर बतौर सांसद कदम नहीं रखा है.

इसी तरह हजारीबाग में बीजेपी के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल, लोहरदगा में बीजेपी के समीर उरांव और कांग्रेस के सुखदेव भगत, दुमका में बीजेपी की सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन में चाहे जिसकी भी जीत हो, वह पहली बार लोकसभा पहुंचेंगा. इस बार बड़ी पार्टियों ने चार पूर्व विधायकों पर भी दांव लगाया है. इनमें राजमहल सीट पर बीजेपी की ओर से ताला मरांडी, लोहरदगा में कांग्रेस की ओर से सुखदेव भगत, चतरा में कांग्रेस के केएन त्रिपाठी और खूंटी में इसी पार्टी के कालीचरण मुंडा शामिल हैं.

झारखंड में गर्मी करेगी बेहाल, अगले तीन दिन रहेगा हीट वेव का कहर, जानें IMD अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: हजारीबाग में राम नवमी शोभायात्रा में 2 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
झारखंड: हजारीबाग में राम नवमी शोभायात्रा में 2 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
झारखंड: खूंटी में दो पक्षों में तनाव, रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
झारखंड: खूंटी में दो पक्षों में तनाव, रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
धनबाद: रामनवमी में बवाल करने वालों पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार कर सड़कों पर निकाला जुलूस
धनबाद: रामनवमी में बवाल करने वालों पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार कर सड़कों पर निकाला जुलूस
असम में गूंजा 'जोहार- जोहार', कोकराझार में हेमंत सोरेन की चुनावी सभा, बोले- 'जनता तीर धनुष को...'
असम में गूंजा 'जोहार- जोहार', कोकराझार में हेमंत सोरेन की चुनावी सभा, बोले- 'जनता तीर धनुष को...'

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Helium Gas Crisis: कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Embed widget