एक्सप्लोरर

झारखंड में भीषण गर्मी के चलते बदली स्कूलों की टाइमिंग, जानें क्या है नया समय?

Jharkhand School Timing Changed: झारखंड में तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. ये आदेश 26 अप्रैल से प्रदेशभर में लागू होंगे.

Jharkhand School Timing Changed: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है. अधिकारी ने बताया कि अब एलकेजी से कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगे, जबकि सीनियर स्टूडेंट्स दोपहर तक क्लासेज जारी रखेंगे. नया टाइम टेबल 26 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू रहेगा.

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, झारखंड में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूलों में केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं और सभी निजी स्कूल सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं अगली सूचना तक सुबह 7 बजे से दोपहर तक संचालित होंगी.

43 डिग्री तक पहुंचा पारा
बता दें कि इन दिनों झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां सबसे ज्यादा तापमान डाल्टनगंज में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. एक मौसम अधिकारी ने बताया कि 26 अप्रैल तक सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. 

कहां कितना तापमान?
बुधवार (23 अप्रैल) को डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था. इसके बाद जमशेदपुर और चाईबासा में क्रमश: 42.6 और 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राज्य की राजधानी रांची में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. 

फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
अभिषेक आनंद ने आगे बताया कि कम से कम तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने बताया कि इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और 27 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी की तबीयत पर निशिकांत दुबे की सियासी टिप्पणी से भड़की JMM, कर दिया बड़ा दावा
सोनिया गांधी की तबीयत पर निशिकांत दुबे की सियासी टिप्पणी से भड़की JMM, कर दिया बड़ा दावा
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
सोनिया गांधी की तबीयत पर भी सियासत! राहुल गांधी के बयान का जिक्र कर निशिकांत दुबे की विवादित टिप्पणी
सोनिया गांधी की तबीयत पर भी सियासत! राहुल गांधी के बयान का जिक्र कर निशिकांत दुबे की विवादित टिप्पणी
व्हाट्सएप के जरिए गैस कनेक्शन ठीक करने का झांसा देकर अकाउंट साफ! जामताड़ा में पकड़े गए साइबर ठग
व्हाट्सएप के जरिए गैस कनेक्शन ठीक करने का झांसा देकर अकाउंट साफ! जामताड़ा में पकड़े गए साइबर ठग

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget