एक्सप्लोरर

Jharkhand: बदलेंगे सिंदरी के दिन, मार्च-अप्रैल में शुरू हो जाएगा नया Fertilizer Plant, जानें- खास बात

Jharkhand News: सिंदरी उर्वरक संयंत्र (Sindri Fertilizer Plant) का 92.5 फीसदी काम पूरा लिया गया है. संयंत्र अगले 3 से 4 महीनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा.

Jharkhand Sindri Fertilizer & Chemical Plant: स्वतंत्र भारत के पहले उर्वरक संयंत्र के लिए मशहूर रहे झारखंड (Jharkhand) के सिंदरी (Sindri) के दिन फिर बहुरेंगे. यहां स्थापित हो रहा हिन्दुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड का संयंत्र अगले 3 से 4 महीनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा. पीएमओ (PMO) से मिले संकेत के बाद आगामी मार्च-अप्रैल में इस नवस्थापित संयंत्र के उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. गोरखपुर (Gorakhpur) में बीते मंगलवार को उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खुद कहा था कि अगले साल 3 उर्वरक संयंत्रों में उत्पादन शुरू हो जाएगा. सिंदरी उर्वरक संयंत्र के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संयंत्र का 92.5 फीसदी काम पूरा लिया गया है. शेष बचे हुए काम 3 महीने के अंदर पूरे कर लिए जाएंगे. 

नीम कोटेड यूरिया का होगा उत्पादन 
बता दें कि, सिंदरी में बनाया जा रहा उर्वरक संयंत्र कोल इंडिया लिमिटेड और एनटीपीसी का संयुक्त उपक्रम है और इसकी स्थापना पर लगभग 8 हजार करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है. हालांकि शुरूआत में इसका बजट 62 सौ करोड़ रुपये तय किया गया था, लेकिन कोविड के चलते निर्माण कार्य में हुई देरी की वजह से लागत बढ़ गई है. सिंदरी संयंत्र के ग्रुप जनरल मैनेजर कामेश्वर झा ने बताया कि अगले मार्च के बाद यहां उत्पादन की शुरूआत हो जाएगी. इस संयंत्र से प्रतिदिन 2250 मीट्रिक टन अमोनिया और 3850 टन यूरिया के उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यहां से उत्पादित होने वाला यूरिया नीम कोटेड होगा. कृषि के लिए इसे आदर्श उर्वरक माना जाता है.

31 दिसंबर 2002 में बंद हो गया कारखाना
सिंदरी में स्वतंत्र भारत के पहले उर्वरक कारखाने की शुरूआत 2 मार्च 1951 को हुई थी. हालांकि इसकी नींव 1934 में बंगाल में पड़े भीषण अकाल के बाद अंग्रेजी सरकार के कार्यकाल में ही डाली गई थी. फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इस संयंत्र का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है, लेकिन 31 दिसंबर 2002 में ये कारखाना बंद हो गया था. इसकी वजह से हजारों लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा था. इसके बाद से ही इस कारखाने के पुनरुद्धार की मांग चल रही थी. अब नए सिरे से यहां हिन्दुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड के संयंत्र की स्थापना होने से सिंदरी और धनबाद के इलाके में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार की उम्मीदें बढ़ी हैं. सिंदरी के साथ-साथ बिहार के बरौनी में भी उर्वरक संयंत्र का निर्माण चल रहा है. इन दोनों संयंत्रों का निर्माण फ्रांस की कंपनी टेक्निप कर रही है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: सुहागरात में पति ने पत्नी के सामने रखी शर्त, IAS बनकर दिखाओ नहीं तो रिश्ता खत्म...और फिर ये हुआ

Jharkhand: कोडरमा से आई हैरान करने वाली खबर, विवाद के चलते कई घंटों तक घर में पड़ा रहा युवक का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget