एक्सप्लोरर

Jharkhand: पानी बचाने का जुनून ऐसा कि समीर अंसारी ने अकेले खोद डाला तालाब, जानें- कैसे किया ये कमाल?

Deoghar News: झारखंड (Jharkhand) के समीर अंसारी (Sameer Ansari) को पानी बचाने का जुनून है. अंसारी को जल प्रहरी (Jal Prahari) सम्मान से भी नवाजा जा चुका है. 

Jharkhand Sameer Ansari Passion to Save Water: जल संकट (Water Crisis) पर अखबार में 18 साल पहले छपी एक खबर ने झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) निवासी समीर अंसारी (Sameer Ansari) के जेहन में हलचल मचा दी. उन्होंने कसम खाई कि वो बूंद-बूंद पानी बचाएंगे और अपना पूरा जीवन इसी संकल्प को समर्पित कर देंगे. तब से ये जुनून पल भर को भी उनके सिर से नहीं उतरा है. उन्होंने पिछले 5 सालों में एक अकेले दम पर कुदाल-फावड़ा-बेलचा लेकर अपने शहर में एक बड़ा तालाब खोद डाला है. तय किया है कि तालाब की गहराई जब तक 20 फीट नहीं पहुंच जाती, वो खुदाई जारी रखेंगे. उनके इस जुनून की गूंज अब दूर तक है. बीते 30 मार्च को उन्हें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जल प्रहरी (Jal Prahari) सम्मान से नवाजा था.

अपने घर से की शुरुआत
समीर अंसारी ने आईएएनएस के साथ अपनी पूरी कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि बूंद-बूंद जल सहेजने का संकल्प लेने के बाद उन्होंने इसकी शुरुआत सबसे पहले अपने घर से की. नल से बेकार बह जाने वाले पानी के लिए खुद से एक वाटर रिचार्ज पिट बनाया. छत से गिरने वाले बारिश के पानी को भी इस रिचार्ज पिट में पहुंचाने का इंतजाम किया. फिर वो 'पानी बचाओ' की अपील वाली तख्ती लेकर गांव-गांव घूमने लगे. झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के सैकड़ों गांवों में अकेले गए. लोगों से अपील की- आने वाली नस्लों के लिए पानी बचाइए. किसी ने उनकी बात गौर से सुनी, तो किसी ने हंसी-मजाक में उड़ा दी.

नहीं मानी हार 
अपने शहर देवघर से गुजरने वाली डढ़वा नदी की गंदगी और दुर्दशा उन्हें बहुत परेशान करती थी. नदी में लोगों को गंदगी फेंकते और फिर उसी पानी का उपयोग करते देखते तो बड़ी तकलीफ होती थी. लोगों को समझाने की कोशिश की तो उल्टे झिड़की और उलाहना मिली. किसी ने कहा-हम लोगों से दिक्कत है तो अपने लिए कहीं और नदी-तालाब ढूंढ़ लो. ये बात फिर समीर अंसारी के दिल को चुभ गई. उन्होंने उसी क्षण डढ़वा नदी के पास ही एक तालाब खोदने का फैसला कर लिया. लेकिन, नदी के पास जो खाली जमीन थी, उसपर दबंगों ने अतिक्रमण और कब्जा कर रखा था. समीर अंसारी ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई और फिर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई.


Jharkhand: पानी बचाने का जुनून ऐसा कि समीर अंसारी ने अकेले खोद डाला तालाब, जानें- कैसे किया ये कमाल?

सब ऊपर वाले पर छोड़ दिया
इसके बाद समीर अकेले यहां तालाब खोदने में जुट गए. रोज सुबह 5 बजे उठते और फावड़ा-कुदाल लेकर पहुंच जाते. शाम ढलने तक अकेले खुदाई जारी रखते. घर के लोग दोपहर में वहीं खाना-पानी पहुंचा जाते. घर में मां, बीवी, 2 बच्चे हैं. शुरुआत में सबने कहा- पूरे दिन यही करोगे तो घर-परिवार की रोजी-रोटी कैसे चलेगी? समीर अंसारी बताते हैं कि उन्होंने ये सब ऊपर वाले पर छोड़ दिया. घर में मां के नाम पर राशन कार्ड है. अनाज मिल जाता है. घर के छोटे-मोटे काम से थोड़ी नगदी आ जाती ह. ससुराल के लोग भी कुछ मदद कर देते हैं. गुजारा हो जाता है बस.

हंसते थे लोग 
समीर का कहना है कि थोड़ी-बहुत परेशानी है भी तो उनकी तुलना में तालाब-बांध बनाने और पानी बचाने का ये काम बहुत बड़ा है. उन्हें संतोष है कि वो अपना जीवन इस पवित्र काम में लगा रहे हैं. वो कुरान शरीफ और हदीस का हवाला देते हुए कहते हैं कि अल्लाह ने भी पानी को बड़ी नेमत बताया है. समीर अंसारी बताते हैं कि उन्होंने जब अकेले तालाब खोदने का काम शुरू किया तो शहर-गांव के लोगों ने उन्हें पागल कहा, लोग हंसते थे. उन्होंने किसी की परवाह नहीं की. पांच साल की मेहनत का तब नतीजा सामने आया, जब पिछले साल मानसून में उनके बनाए तालाब-बांध में पानी जमा हुआ. आस-पास के लोगों ने मवेशियों को पानी पिलाने से लेकर दूसरे काम में इस तालाब के पानी का उपयोग करना शुरू हुआ. उन्हें उम्मीद है कि इस मानसून में भी तालाब में भरपूर जल इकट्ठा होगा.

मिला जल प्रहरी का सम्मान
समीर बताते हैं कि घर-परिवार के लोगों के बाद उनके एक मित्र अजीम अंसारी ने उनका बहुत हौसला बढ़ाया, हमेशा हिम्मत देते रहे. अब तो कई लोग उनके जुनून और उनकी बातों पर यकीन करते हैं. बीते 30 मार्च को वो दिल्ली में जल प्रहरी का सम्मान लेने गए तो उनके साथ उनके मित्र अजीम अंसारी भी थे. अजीम कहते हैं, 'समीर भाई अपने काम से पानी बचाने का जो पैगाम दे रहे हैं, उसे अगर कुछ लोग भी अपनी जिंदगी में सबक ले लें तो बेशक यही सबसे बड़ी कामयाबी होगी.'

ये भी पढ़ें:

Jamshedpur: पुलिस लाइन में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला सिपाही समेत पूरे परिवार को मार डाला, भड़की BJP

Dumka: CM हेमंत सोरेन ने स्कूल के दिनों को किया याद, बोले- 'गलती करने पर हमारी भी पिटाई होती थी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget