एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन की पार्टी JMM ने विधायक लोबिन हेम्ब्रम को किया निष्कासित, जानें वजह

Jharkhand Lok Sabha Elections: झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने गठबंधन के विपरीत जाते हुए लोकसभा चुनाव में नामांकन दाखिल कर दिया था जिस वजह से पार्टी ने एक्शन लिया है.

Jharkhand Politics: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपने विधायक लोबिन हेम्ब्रम (Lobin Hembrom) को सस्पेंड कर दिया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि लोबिन हेम्ब्रम ने गठबंधन के धर्म के विपरीत आचरण किया है इसलिए उन्हें अगले छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है. दरअसल, हेम्ब्रम ने पार्टी के विपरीत जाते हुए राजमहल लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया था.

पार्टी चीफ शिबू सोरेन की ओऱ से निष्कासन का आदेश जारी किया गया है. इस आदेश में लिखा गया है, ''विभिन्न जन-संवाद माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त सूचना के आलोक में वर्तमान लोकसभा चुनाव 2024 में आपके द्वारा राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य किया गया है. साथ ही आपके द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है. उपरोक्त तथ्यों के आलोक में आपको पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त (यदि किसी पद पर हों) करते हुएपार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आगामी छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है.''

हंसडोक के विरोध में भर दिया पर्चा
झारखंड की 14 सीटों पर अलग-अलग चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं. 13 मई को चार सीटों पर मतदान कराया गया है जबकि 20 मई को तीन, 25 मई को चार और 1 जून को तीन सीटों पर मतदान कराया जाएगा. जिस राजमहल सीट पर हेम्ब्रम ने नामांकन दाखिल किया है. वहां पर 1 जून को मतदान कराया जाना है. बीजेपी ने ताला मरांडी और जेएमएम ने विजय कुमार हंसडोक को मैदान में उतारा है. जेएमएम के बागी हेम्ब्रम ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर दिया जिससे पार्टी हाईकमान नाराज चल रहे थे. 

लंबे समय से पार्टी से नाराज
लोबिन हेम्ब्रेम पार्टी से काफी समय से नाराज चल रहे हैं. दरअसल जब हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन किया गया तो उस वक्त माना जा रहा था कि वह बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे और विश्वास मत के पक्ष में वोट नहीं डालेंगे. हालांकि तब वह पार्टी के साथ बने रहे थे. जबकि हंसडोक को टिकट दिए जाने पर उन्होंने बगावत कर दी.

ये भी पढ़ें- Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने दिया इस्तीफा, ED ने किया था गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट, सोना-चांदी समेत 3 लाख से ज्यादा का कैश लेकर बदमाश फरार
गिरिडीह: तमंचे के बल पर दुकानदार से लूट, सोना-चांदी समेत 3 लाख से ज्यादा का कैश लेकर बदमाश फरार
Jharkhand News: 22 साल की कल्पना कुमारी बनीं सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद, गिरिडीह में नई मिसाल
Jharkhand News: 22 साल की कल्पना कुमारी बनीं सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद, गिरिडीह में नई मिसाल
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: हेमंत सोरेन का दबदबा या बीजेपी जीतेगी बाजी, नतीजे आज
झारखंड निकाय चुनाव रिजल्ट: हेमंत सोरेन का दबदबा या बीजेपी जीतेगी बाजी, नतीजे आज
Giridih News: शिक्षा मंत्री के जिले में सरकारी स्कूल का भ्रष्टाचार, रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली
झारखंड: शिक्षा मंत्री के जिले में सरकारी स्कूल का भ्रष्टाचार, रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली

वीडियोज

Tum se Tum Tak:😮Aryavardhan की नई चाल, खेल-खेल में ससुर जी का दिल जीतने की तैयारी (01-03-2026)
US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक? जानें प्लानिंग की इनसाइड स्टोरी
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक?
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के जीत से ज्यादा हारने के चांस, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के जीत से ज्यादा हारने के चांस, वजह जान सिर पकड़ लेंगे आप
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
425 करोड़ नहीं! इतने बजट में बन रही है रणवीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’, जानें असली आंकड़ा
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'शहरों पर बमबारी, नागरिकों की हत्या...', ममदानी ने ईरान पर अमेरिकी हमलों को लेकर क्या कहा?
'शहरों पर बमबारी, नागरिकों की हत्या...', ममदानी ने ईरान पर अमेरिकी हमलों को लेकर क्या कहा?
जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल
जब ईरान में गूंजी थी ब्राह्मण कवि की आवाज, खामेनेई के सामने हजरत अली की शान में पढ़ी थी मनकबत, रोने लगे थे लोग, वीडियो वायरल
Tips For A Healthy Heart: अचानक नहीं होतीं दिल की बीमारियां! इन छोटी और नियमित आदतों से रखें अपने हार्ट का ख्याल
अचानक नहीं होतीं दिल की बीमारियां! इन छोटी और नियमित आदतों से रखें अपने हार्ट का ख्याल
Embed widget