एक्सप्लोरर

झारखंड में अजित पवार को झटका! NCP के इकलौते विधायक कमलेश सिंह BJP में शामिल

Kamlesh Singh Joins BJP: महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी में फूट पड़ी तब कमलेश सिंह ने अजित पवार गुट के साथ जाने का फैसला किया था. वो झारखंड में एनसीपी के इकलौते विधायक हैं.

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए. प्रदेश के हुसैनाबाद से विधायक ने पिछले साल एक नवंबर को हेमंत सोरेन नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. उन्होंने कहा कि वह पलामू में पार्टी को मजबूत करेंगे.

कमलेश सिंह का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश इकाई के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान बीजेपी में स्वागत किया. मरांडी ने कहा, ‘‘इनके बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को नयी मजबूती और ताकत मिलेगी.’’ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे. वह झारखंड के लिए बीजेपी के चुनाव सह-प्रभारी हैं.

असम के सीएम ने कहा, ‘‘झारखंड में बीजेपी के पक्ष में माहौल बन गया है. यहां बदलाव होगा और इसे कोई नहीं रोक सकता. मेरा मानना ​​है कि सिंह के शामिल होने से इसे और मजबूती मिलेगी.’’ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का एकमात्र उद्देश्य झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना और इसे देश के शीर्ष पांच विकसित राज्यों में से एक बनाना है.

वहीं, कमलेश सिंह ने कहा, ‘‘‘बांग्लादेशी घुसपैठ पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और गठबंधन सरकार के मौजूदा शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है.’’ उन्होंने पलामू जिला स्थित हुसैनाबाद के लिए अपनी मांग पूरी नहीं होने के बाद सोरेन नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. वह हुसैनाबाद को एक अलग जिला बनाने की मांग कर रहे हैं. कमलेश सिंह महाराष्ट्र में एनसीपी में राजनीतिक उथल-पुथल होने के बाद, अजित पवार नीत खेमे में शामिल हो गए थे. 

बाद में, पत्रकारों से बात करते हुए हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बीजेपी शनिवार को घोषणापत्र के पांच मुख्य बिन्दु को जारी करेगी. उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में उन्होंने कहा कि वे उम्मीदवारों की पहली सूची के साथ तैयार हैं, लेकिन अब पार्टी संसदीय बोर्ड को सभी सीटों की समग्र सूची जारी करने या फिर चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों की घोषणा करने का निर्णय लेना है.

उन्होंने कहा कि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी और जेडीयू के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है और वे अगले सप्ताह तक इस संबंध में घोषणा किये जाने की उम्मीद कर रहे हैं.

Watch: सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में कांटा टोली फ्लाइओवर का किया उद्घाटन, खुद चलाई कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: हजारीबाग में राम नवमी शोभायात्रा में 2 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
झारखंड: हजारीबाग में राम नवमी शोभायात्रा में 2 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
झारखंड: खूंटी में दो पक्षों में तनाव, रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
झारखंड: खूंटी में दो पक्षों में तनाव, रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
धनबाद: रामनवमी में बवाल करने वालों पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार कर सड़कों पर निकाला जुलूस
धनबाद: रामनवमी में बवाल करने वालों पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार कर सड़कों पर निकाला जुलूस
असम में गूंजा 'जोहार- जोहार', कोकराझार में हेमंत सोरेन की चुनावी सभा, बोले- 'जनता तीर धनुष को...'
असम में गूंजा 'जोहार- जोहार', कोकराझार में हेमंत सोरेन की चुनावी सभा, बोले- 'जनता तीर धनुष को...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
UPPSC Success Story: बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
Video: बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
Embed widget