एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट पर BJP सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, '...तो बंद कर देनी चाहिए संसद'

Nishikant Dube On Supreme Court: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए केवल सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है. सुप्रीम कोर्ट अब अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है.

Nishikant Dube On Supreme Court: वक्फ कानून के समर्थन और विरोध के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने न्यायपालिका और विधायिका को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वहीं अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार (19 अप्रैल) को सुप्रीम कोर्ट को लेकर बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि कानून अगर शीर्ष अदालत ही बनाएंगी तो संसद भवन को बंद कर देना चाहिए.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए केवल सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है. सुप्रीम कोर्ट अब अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है. अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है तो संसद और विधानसभा बंद कर देनी चाहिए. भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना इस देश में हो रहे सभी गृहयुद्धों के लिए जिम्मेदार हैं.

'राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश को करते हैं नियुक्त'
दुबे ने आगे कहा, "आप अपॉइंटिंग अथॉरिटी को निर्देश कैसे दे सकते हैं? राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश को नियुक्त करते हैं. संसद इस देश का कानून बनाती है. आपने नया कानून कैसे बनाया? किस कानून में लिखा है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर फैसला करना है? इसका मतलब है कि आप इस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहते हैं. जब संसद बैठेगी तो इस पर विस्तृत चर्चा होगी."

निशिकांत दुबे की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वक्फ (संशोधन) अधिनियम की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर शीर्ष अदालत में सुनवाई चल रही है अधिनियम को इस महीने की शुरूआत में संसद ने पारित किया था. न्यायालय द्वारा इस कानून के कुछ विवादास्पद प्रावधानों पर सवाल उठाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने अगली सुनवाई तक उन्हें लागू न करने पर सहमति व्यक्त की है.

उपराष्ट्रपति के बयान से छिड़ी बहस
राष्ट्रपति को भेजे गए विधेयकों पर निर्णय लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल में समयसीमा निर्धारित किये जाने पर भी बहस शुरू हो गई है उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शीर्ष अदालत के इस निर्णय से असहमति जताई है. वहीं दूसरी ओर, विपक्षी दलों ने शीर्ष अदालत के उक्त निर्देश के साथ-साथ वक्फ (संशोधन) अधिनियम मामले में उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही की सराहना की है

निशिकांत दुबे मजबूती से रखते हैं बीजेपी का पक्ष
झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे अक्सर लोकसभा में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बीजेपी के राजनीतिक हमलों में अग्रणी भूमिका में रहते हैं और विभिन्न मुद्दों पर सत्तारूढ़ पार्टी का रुख स्पष्टता से सदन में रखते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद: रामनवमी में बवाल करने वालों पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार कर सड़कों पर निकाला जुलूस
धनबाद: रामनवमी में बवाल करने वालों पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार कर सड़कों पर निकाला जुलूस
असम में गूंजा 'जोहार- जोहार', कोकराझार में हेमंत सोरेन की चुनावी सभा, बोले- 'जनता तीर धनुष को...'
असम में गूंजा 'जोहार- जोहार', कोकराझार में हेमंत सोरेन की चुनावी सभा, बोले- 'जनता तीर धनुष को...'
Dhanbad News: राम नवमी जुलूस के बीच भड़का विवाद, धनबाद में पत्थरबाजी से 6 लोग घायल, प्रशासन अलर्ट
राम नवमी जुलूस के बीच भड़का विवाद, धनबाद में पत्थरबाजी से 6 लोग घायल, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: जमीन के झगड़े में फंसा पलामू का गांव, ईंट भट्टा पर विवाद गहराया, प्रशासन पर भी उठे सवाल
जमीन के झगड़े में फंसा पलामू का गांव, ईंट भट्टा पर विवाद गहराया, प्रशासन पर भी उठे सवाल

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज या Duffer, Shahid Kapoor या Salman Khan, Makers ने किया बड़ा खुलासा
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol-Diesel Price: क्या दुनिया झेलेगी सबसे बड़ा ऊर्जा संकट? | Hormuz Strait | Iran Israel War
Iran Israel America War: महायुद्ध का 1 महीना, अमेरिका, इजरायल और ईरान को कितना नुकसान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक..., विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज; जानें क्या कहा
2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक..., विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Bihar Board 10th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 81.79% छात्र-छात्राएं पास
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 81.79% छात्र-छात्राएं पास
Embed widget