एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद निशिकांत का बड़ा बयान, '56 इंच के चौड़े सीने के साथ PM मोदी ने बिहार में...'

Nishikant Dube News: बिहार के मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी.

Nishikant Dube On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी. पीएम मोदी ने बिहार के मधुबनी में आतंकवाद के खिलाफ जमकर प्रहार किया. वहीं अब इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का आज का रूप देखने के बाद अब पाकिस्तान के टुकड़े होंगे.

निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "56 इंच के चौड़े सीने के साथ प्रधानमंत्री मोदी को मैंने आज बिहार में शिव तांडव की मुद्रा में देखा, अब पाकिस्तान के टुकड़े होंगे, मानकर चलिए अलग बलूचिस्तान भी बनेगा, सीमांत गांधी जी के सपनों का पख्तूनिस्तान भी बनेगा, सिंध तो मुहाजिर के कारण अलग है ही. बर्बाद पाकिस्तान नेस्तनाबूद दिखेगा."

 

'आतंकियों की कल्पना से भी बड़ी मिलेगी सजा'
बता दें कि गुरुवार (24 अप्रैल) को बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है. मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी."

'हर आतंकवादी की करेंगे पहचान'
पीएम मोदी ने मंच से ऐलान किया, ''आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजेगा और उसे सजा देगा. हम उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे. आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी." 

'आतंकवाद को मिलेगी सजा'
उन्होंने ये भी कहा, "आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है. मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है. मैं विभिन्न देशों के लोगों और नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं.''

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
रांची में घरेलू रसोई गैस की किल्लत! लोग परेशान, LPG सिलेंडर के लिए लंबी कतारें
रांची में घरेलू रसोई गैस की किल्लत! लोग परेशान, LPG सिलेंडर के लिए लंबी कतारें
Jharkhand News: एम्बुलेंस न मिलने पर नवजात का शव डिब्बे में लाया पिता, BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए सवाल
एम्बुलेंस न मिलने पर नवजात का शव डिब्बे में लाया पिता, BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए सवाल
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
T20 WC 2026 में इन 5 बॉलर्स की गेंद पर लगे सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-3 में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शामिल
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget