एक्सप्लोरर

कौन हैं अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ जिनपर जताया भरोसा? दी गई मंत्रिमंडल में जगह

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. वहीं इस नई मोदी कैबिनेट में झारखंड से सांसद अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ को भी जगह दी गई है.

PM Narendra Modi Swearing-In Ceremony: नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. वहीं अब उनके इस कैबिनेट में झारखंड से बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) को भी शामिल किया गया है. उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है. वहीं संजय सेठ ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है.

दरअसल, पीएम मोदी की कैबिनेट में झारखंड को भी प्रतिनिधित्व मिला है. यहां के दो बीजेपी सांसदों अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ (Sanjay Seth) को जगह दी गई है. दोनों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद व गोपनीयता की शपथ ली. 

अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ ने अपनी पिछली जीत को बरकरार रखा है और क्रमश: कोडरमा और रांची से चुनाव जीत गए हैं. दोनों को शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी के साथ हुई बैठक में देखा गया था जिसके बाद से यह तय हो गया था कि इन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने जा रही है. दोनों को ऐसे समय में केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई है जब इसी साल झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने हैं. 

पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री रही हैं अन्नपूर्णा देवी
बीजेपी नेता अन्नपूर्णा देवी कोडरमा से सांसद हैं. अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में सीपीआई-एमएल के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह को हराया है. उन्होंने सीपीआई-एमएल प्रत्याशी को 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है. कोडरमा से उनकी लगातार यह दूसरी जीत है.

अन्नपूर्णा देवी को पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री बनाया गया था. वह पहले शिक्षा राज्य मंत्री रह चुकी हैं. अन्नपूर्णा देवी इससे पहले आरजेडी में रह चुकी हैं. और उसके टिकट पर झारखंड की विधायक रही हैं. अन्नपूर्णा देवी के पति रमेश प्रसाद यादव अविभाजित बिहार में कोडरमा से ही विधायक थे. 

सुबोधकांत सहाय और उनकी बेटी को हरा चुके हैं संजय सेठ
रांची से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए 64 वर्षीय बीजेपी सांसद संजय सेठ को भी पीएम मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है. उन्होंने  कांग्रेस की प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को 120512 वोटों के अंतर से हराया है.

संजय सेठ को 6,64,732 वोट मिले थे जबकि यशस्विनी को 5,44,220 वोट प्राप्त हुए थे. इसी सीट पर संजय सेठ ने यशस्विनी के पिता सुबोधकांत को 2019 के चुनाव में हराया था. संजय सेठ को 706,828 वोट मिले थे जबकि सहाय को केवल 4,23,802 वोट ही मिल पाए थे.

ये भी पढ़ेंझारखंड में ट्राइबल सीटों पर हारी BJP तो इन आंकड़ों में पिछड़ा इंडिया गठबंधन, लोकसभा के नतीजों ने बढ़ाई चिंता

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
रांची में घरेलू रसोई गैस की किल्लत! लोग परेशान, LPG सिलेंडर के लिए लंबी कतारें
रांची में घरेलू रसोई गैस की किल्लत! लोग परेशान, LPG सिलेंडर के लिए लंबी कतारें
Jharkhand News: एम्बुलेंस न मिलने पर नवजात का शव डिब्बे में लाया पिता, BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए सवाल
एम्बुलेंस न मिलने पर नवजात का शव डिब्बे में लाया पिता, BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए सवाल
Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget