एक्सप्लोरर

Jharkhand: रांची के चार मंदिरों में तोड़ी गईं प्रतिमाएं, भड़का जनाक्रोश, बाबूलाल मरांडी बोले- 'हिंदुओं की...'

Ranchi Temple News: रांची के मांडर में मुड़मा स्थित महावीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बूढ़ा महादेव और मड़ई देवी मंडप में स्थित प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने कटर मशीन से खंडित कर दिया.

Jharkhand News: झारखंड के रांची (Ranchi) के मांडर में एक साथ चार मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने बीती रात खंडित कर दिया. शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. हजारों लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ सड़क पर उतर आए. सुबह सात बजे से ही रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग (एनएच-75) को जगह-जगह जाम कर दिया गया है. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इसे देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है. कई वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है.

मांडर के मुड़मा स्थित महावीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बूढ़ा महादेव और मड़ई देवी मंडप में स्थित प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने कटर मशीन से खंडित कर दिया. शुक्रवार सुबह इसकी खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते हजारों लोग लाठी-डंडों और परंपरागत हथियारों के साथ सड़क पर आ गए. इनमें महिलाओं की भी बड़ी तादाद है. लोग मूर्तियों को खंडित करने वालों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं.

सड़क पर टायर डालकर लगाई गई आग

गुस्साए लोगों ने सड़क पर जगह-जगह बांस से बैरिकेडिंग कर दी. सड़क पर टायर डालकर आग लगा दी गई है. एनएच-75 पर दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है. रांची के एसडीओ दीपक दुबे और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं. ग्रामीण एसपी ने कहा है कि पुलिस मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वालों का पता लगाने में जुटी है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम एसआईटी का गठन किया जाएगा.

बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा?

इधर, झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंदिरों में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि रांची जिले में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाएं तो मानो अब आम बात हो गई है. उन्होंने अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: गोड्डा में काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान भिड़े 2 गुट, मामला शांत करवाने पहुंची पुलिस पर भी हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के गिरिडीह में पटना STF की बड़ी कार्रवाई, दो सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
गिरिडीह: विमेंस डे पर DC ने महिलाओं का किया अपमान! प्रदर्शन कर रही जलसहियाओं को दी ये धमकी
गिरिडीह: विमेंस डे पर DC ने महिलाओं का किया अपमान! प्रदर्शन कर रही जलसहियाओं को दी ये धमकी
Jharkhand News: अश्लील गाने पर छात्रों संग नाच रहे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अश्लील गाने पर छात्रों संग नाच रहे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
Giridih News: डीजे विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने युवक की हत्या, तीन घायल
गिरिडीह: डीजे विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने युवक की हत्या, तीन घायल

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget