एक्सप्लोरर

Jharkhand: IAS छवि रंजन की बढ़ी मुश्किलें, जमीन घोटाले मामले में दूसरी बार पहुंचे ED ऑफिस, पूछताछ जारी

Jharkhand News: रांची के पूर्व डीसी और समाज कल्याण विभाग के मौजूदा निदेशक छवि रंजन गुरुवार को ईडी कार्यालय पहुंचे. यहां उनसे भूमि घोटाला केस में पूछताछ शुरू हो चुकी है.

Land Scam Case: झारखंड (Jharkhand) कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी छवि रंजन (Chhavi Ranjan) कथित अवैध भूमि सौदों में धनशोधन की जांच के सिलसिले में गुरुवार को ईडी ऑफिस पहुंचे.  छवि रंजन तकरीबन 11 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे. यहां उनसे भूमि घोटाला केस में पूछताछ शुरू हो चुकी है.

रांची सेना जमीन घोटाला केस में ईडी के सामने यह छवि रंजन की दूसरी पेशी है. इससे पहले छवि रंजन से 24 अप्रैल को 10 घंटे तक पूछताछ हुई थी. तब अधिकारियों ने उनसे अलग और फिर गिरफ्तार 7 आरोपियों के सामने बिठाकर पूछताछ की थी. आरोपियों ने आईएएस छवि रंजन के सामने कबूल किया कि उन्होंने वही किया जो उन्हें छवि रंजन ने करने को कहा था. हालांकि, छवि रंजन ने आरोपों से इनकार किया था. ईडी ने छवि रंजन से उनकी संपत्ति का ब्योरा भी मांगा है.

ईडी ने कई ठिकानों पर मारा था छापा

गौरतलब है कि 13 अप्रैल को ईडी ने जमीन घोटाला केस में आईएएस छवि रंजन के रांची और जमशेदपुर स्थित आवास और सिमडेगा व हजारीबाग सहित पश्चिम बंगाल-बिहार के 18 ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी में खुलासा हुआ कि फर्जी डीड और दस्तावेजों के सहारे रांची में करोड़ों रुपये की जमीन अवैध तरीके से बेच दी गई. इस मामले में कोलकाता के अधिकारी त्रिदीप मिश्रा और रांची के डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी से भी पूछताछ हो चुकी है. बताया जाता है कि ईडी को मामले में जितने सबूत मिले हैं उनसे छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

दूसरे मामले में आईएएस अधिकारी आया नाम

सूत्रों ने कहा कि इस धोखाधड़ी के तहत गरीबों और दलितों की जमीनों को हड़प लिया गया. पीएमएलए के तहत अपनी जांच शुरू करने के लिए, संघीय एजेंसी ने रांची में अधिकारियों द्वारा दर्ज कुछ व्यक्तिगत पहचान दस्तावेजों की जालसाजी से संबंधित पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लिया. सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने तलाशी के दौरान कई फर्जी मुहरें, जमीन के कागजात और रजिस्ट्री दस्तावेज बरामद किए थे. यह दूसरा मामला है जिसमें झारखंड कैडर का कोई आईएएस अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में आया.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Sarkar Bihar: विरोध के बीच पटना में हो गया भूमि पूजन, बाबा के आने की तारीख तय, इस दिन निकलेगा पर्चा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget